HomePoliticalvandana singh का कांग्रेस से इस्तीफा, बोलीं कांग्रेस में हो रही टिकट...

vandana singh का कांग्रेस से इस्तीफा, बोलीं कांग्रेस में हो रही टिकट की दलाली

खबर संसार, लखनऊ : vandana singh का कांग्रेस से इस्तीफा, बोलीं कांग्रेस में हो रही टिकट की दलाली , उत्तर प्रदेश 2022 विस चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी से पोस्टर गर्ल वंदना सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। वह उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस मध्य जोन की उपाध्यक्ष थी। vandana singh ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में सिंह “ईमानदार कार्यकर्ताओं की अनदेखी के साथ टिकट में दलाली भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि वह दो वर्ष से प्रियंका गांधी से मिलने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन वह उनसे नहीं मिलीं। यही वजह है कि “लड़की हूँ लड़ सकती हूँ” अभियान की पोस्टर गर्ल वंदना सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

ये भी पढें- धुँवाधार जनसपंर्क के माध्यम से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने किया प्रचार

vandana singh से पहले प्रियंका मौर्य छोड़ चुकी हैं कांग्रेस

बताते चलें कि vandana singh से पहले ‘मैं लड़की हूं, लड़ सकती हैं’ का चेहरा रही प्रियंका मौर्य ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थाम चुकी हैं। प्रिंयका मौर्य ने भी पिछले दिनों प्रिंयका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह पर पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया था। प्रियंका लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से टिकट मांग रही थी।

अब उठने लगे प्रियंका गांधी के नेतृत्व पर सवाल

यूपी विस चुनाव से पहले कांग्रेस की मुश्किलें कम होने की नाम नहीं ले रही हैं। प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति कमजोर बनी हुई है। राज्य में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा स्थापित होने के लिए कई सियासी दांव खेल रही है। लेनिक अब सूबे में प्रियंका गांधी के नेतृत्व को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं। क्योंकि चुनाव में टिकट मिलने के बाद भी पार्टी के नेता दूसरे दलों का दामन थाम रहे हैं। जिसे पार्टी के लिए झटका माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.