खबर संसार हल्द्वानी।हल्द्वानी की वर्षा ने UKPSC में राज्य में सैकंड रेंकजी हा हल्द्वानी शहर की बेटी वर्षा जोशी ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) परीक्षा में पूरे प्रदेश में दूसरी रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
हल्द्वानी की वर्षा ने UKPSC में राज्य में सैकंड रेंक
उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और शहरवासियों में खुशी की लहर है। साधारण परिवार से आने वाली वर्षा की सफलता मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प की मिसाल बन गई है। वर्षा जोशी ने अपनी स्कूली शिक्षा बीरशेवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी से प्राप्त की, जबकि उच्च शिक्षा एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी से पूरी की। हल्द्वानी वासी भी वर्षा की इस सफलता पर गदगद है
