जी, हां मणिपुण में हिंंसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह तब है जब गृह मंत्री अमित शाह खुद इस की मानिटरिंंग कर रहे है। बात दें की मणिपुर में दो जातीय समुदायों के बीच चल रहे तनाव के दौरान, इंफाल पूर्वी जिले के खमेनलोक इलाके में सोमवार रात हुई गोलीबारी में कम से कम नौ और लोग घायल हो गए।
पुलिस ने बताया की आतंकवादियों और ग्रामीण स्वयंसेवकों के बीच मुठभेड़ सोमवार देर रात तक जारी रही। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुरुआत में तीन लोगों के हताहत होने की सूचना मिली थी, लेकिन दोनों पक्षों के पीछे हटने से पहले गोलीबारी जारी रहने के कारण संख्या बढ़ गई।
उन्होंने कहा कि गांव के स्वयंसेवकों ने उग्रवादियों द्वारा बनाए गए कुछ अस्थायी बंकरों और वाच टावर को भी जला दिया। यह क्षेत्र मैतेई-बहुल इंफाल पूर्वी जिले और आदिवासी बहुल कांगपोकपी जिले की सीमाओं के साथ स्थित है। चिकित्सा प्रतिष्ठानों के अधिकारियों ने कहा कि घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां एक घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य खतरे से बाहर हैं।
हिंंसा को और भड़कने से रोकने को बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात
हिंसा को और भड़कने से रोकने और इलाके में दबदबा कायम करने की कवायद के लिए इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। सोमवार को इलाके में गांव के स्वयंसेवकों और उग्रवादियों के बीच भारी गोलीबारी हुई। इससे पहले तीन दिन तक इलाके में कोई बड़ी घटना की सूचना नहीं मिली थी। एक अन्य घटना में, बिष्णुपुर जिले के गोविंदपुर गांव में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और दो अन्य घायल हो गए।
अधिकारी ने कहा कि आतंकवादी गांवों के आसपास बंकर बनाने की कोशिश कर रहे थे, जब सुरक्षा बलों ने उन्हें ललकारा, जिसके परिणामस्वरूप गोलीबारी हुई। एक महीने पहले मणिपुर में मीतेई और कुकी समुदाय के लोगों के बीच हुई जातीय हिंसा में कम से कम 100 लोगों की जान चली गई थी और 310 अन्य घायल हो गए थे। राज्य में शांति बहाल करने के लिए सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है।
मणिपुर के 16 में से 11 जिलों में कर्फ्यू लागू है, जबकि पूरे पूर्वोत्तर राज्य में इंटरनेट सेवाएं निलंबित हैं। अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद पहली बार 3 मई को झड़पें हुईं।
मेइती मणिपुर की आबादी का लगभग 53 प्रतिशत हैं और ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं। जनजातीय नागा और कुकी जनसंख्या का 40 प्रतिशत हिस्सा हैं और पहाड़ी जिलों में निवास करते हैं।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
