भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर सोमवार को अपनी शादी की छठवीं सालगिरह मनाई। अपनी शादी के 6 साल पूरे हो जाने के एक दिन इस कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी तस्वीर पोस्ट कर एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार किया है।
इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने अपनी स्टोरी पर अपने दोस्तों संग पार्टी करने की एक तस्वीर भी शेयर की है। विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर अनुष्का शर्मा के साथ जो तस्वीर शेयर की उसको 20 मिनट में कई लाख लोगों ने पसंद किया। इसी के साथ आप अंदाजा लगा सकते हो कि क्रिकेट और बॉलीवुड कि इस जोड़ी को फैंस कितना पसंद करते हैं।
अनुष्का शर्मा ने अभी अपने इंस्टा स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें क्रिकेट जहीर खान और उनकी पत्नी भी नजर आ रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने पोस्ट शेयर करते हुए देरी होने के बारे में भी बताया। इसके अलावा उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपने दिन बिताने के बारे में लिखा और विराट कोहली के लिए अपने प्यार को बयान किया है।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें






