HomeUttar Pradeshयूपी में चौथे चरण में जम कर पड़ रहे है वोट, तीन...

यूपी में चौथे चरण में जम कर पड़ रहे है वोट, तीन बजे तक हुआ 49.89% मतदान

लखनऊ, खबर संसार। यूपी में चौथे चरण में पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर में आज 9 जिलों और 59 सीटों पर मतदान चल रहा है। दोपहर 3 बजे तक 49.89% वोटिंग हो चुकी है। यूपी विधानसभा चुनाव के इस चौथे फेज में कुल 624 कैंडिडेट मैदान में हैं।

2017 के विधानसभा चुनाव में इन 59 में से 51 सीटें बीजेपी ने जीती थी। समाजवादी पार्टी को चार, बहुजन समाज पार्टी को तीन और अपना दल-सोनेलाल को एक सीट मिली थी। लखीमपुर खीरी में पिछले साल हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के बाद यह जिला चर्चा में रहा है।

इसे भी पढ़े-सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: जिलाधिकारी

गांधी परिवार के ‘गढ़’ रायबरेली में भी मतदान चल रहा है। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई आदिती सिंह मैदान में हैं। लखनऊ कैंट सीट पर भी निगाहें हैं, जहां बीजेपी को हराने के लिए विपक्ष ने पूरी ताकत लगा दी है।

तीन बजे तक हुआ इतना मतदान
बांदा50.07 प्रतिशत
फतेहपुर52.51 प्रतिशत
हरदोई46.44 प्रतिशत
खीरी52.44 प्रतिशत
लखनऊ47.83 प्रतिशत
पीलीभीत54.81 प्रतिशत
रायबरेली50.83 प्रतिशत
सीतापुर50.26 प्रतिशत
 उन्‍नाव54.81 प्रतिशत

लखनऊ में वोट डालने के लगी लंबी लाइनें 

लखनऊ की सभी नौ सीटों पर मतदान जारी है। सुबह से ही बूथों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। चुनाव आयोग के टर्नआउट ऐप के अनुसार सुबह नौ बजे 8.19% लोग वोट डाल चुके थे। सुबह नौ बजे बक्शी का तालाब में 10.25, मलिहाबाद में 10.25, मोहनलालगंज में 8, लखनऊ कैंट में 5.36, लखनऊ उत्तर 9.20, लखनऊ पश्चिम 7.60, लखनऊ पूर्व 8.40, लखनऊ मध्य 5.53 और सरोजनीनगर में 9.21 प्रतिशत वोटिंग।

हरदोई में दूसरे जिलों की तुलना में दोपहर 1 बजे तक मतदान थोड़ा सुस्त रही। सवायजपुर में 35.25, साण्डी में 34.50, हरदोई में 38.10, सण्डीला में 32, शाहबाद में 35.40, बिलग्राम में 38, बालामऊ में 32 और गोपालमऊ में 29.04 प्रतिशत मतदान हुआ।

ताजा खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़े

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.