HomeTech & Autoऑनलाइन व टीवी पर देखें चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग, जानिए महामिशन के बारे...

ऑनलाइन व टीवी पर देखें चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग, जानिए महामिशन के बारे में

6 सितंबर, 2019 की मध्यरात्रि को भारत चंद्रमा की सतह की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा था। चानक, मूड ख़ुशी से चिंता और अंततः दुःख में बदल गया। चंद्रयान-2 हमेशा के लिए खो गया। उस भयावह रात के करीब चार साल बाद, भारत एक बार फिर चांद से आंखें मिलाने को तैयार नजर आ रहा है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) चंद्रमा पर एक मेगा मिशन चला रहा है। चंद्रयान-3 चुनौती के लिए तैयार है। इसरो शुक्रवार को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के स्पेसपोर्ट से चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च करेगा। लॉन्च व्हीकल मार्क-III (LVM3) की फेयरिंग में बंद अंतरिक्ष यान को एक प्रक्षेप पथ पर रखा जाएगा जो इसे चंद्र कक्षा में ले जाएगा।

आदिपुरुष फिल्म के बजट से भी सस्ता

चंद्रयान-3 का बजट लगभग 615 करोड़ रुपए का है। जबकि हाल ही में ओम राउत निर्मित फिल्म आदिपुरुष का बजट करीब 700 करोड़ रुपए बताया गया। चंद्रयान-3 इस फिल्म की लागत से करीब 85 करोड़ रुपए सस्ता है। इससे पहले करीब चार वर्ष पहले भेजे गए चंद्रयान 2 की लागत भी 603 करोड़ रुपए थी। हालांकि, इसकी लॉन्चिंग पर भी 375 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

आप भी देख सकते हैं लॉन्चिंग

इसरो की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग लाइन दिखाई जाएगी। दूरदर्शन पर भी चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग लाइव देख सकते हैं। जो लोग सतीश धवन स्पेस सेंटर में लॉन्ट व्यू गैलरी से लॉन्च को लाइव देखना चाहते हैं, उनके लिए स्पेस एजेंसी ने ivg.shar.gov.in/ पर रजिस्ट्रेशन शुरू किया था। अ रजिस्ट्रेशन बंद हो चुका है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.