खबर संसार, नई दिल्ली: पहनते हैं tight jeans, तो इन बीमारियों से रहें सावधान, टाइट जींस पहनना फैशन बन चुका है। ये भले ही आपको खूबसूरत लुक देती हों, लेकिन हमारी सेहत को नुकसान भी बहुत पहुंचाती हैं। लेकिन आजकल इस फैशन के दौर में लड़के और लड़कियां टाइट व स्किनी जींस को पहनना स्टाइल मानते हैं, लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि है कि tight jeans, फिटिंग की जींस पहनने के बाद लोगों को अस्पताल जाना पड़ा है। समय के हिसाब से खुद को अपडेट रखना अच्छा है, लेकिन इसकी वजह से हेल्थ की अनदेखाी करना सही बात नहीं है। इसकी वजह से कई तरह के हेल्थ प्रॉब्लम भी होते हैं जिनके बार हमें पता तक नहीं होता है।
टाइट jeans से पीठ दर्द की समस्या
फैशन के इस दौर में अधिकांश लड़के और लड़कियों को लो वेस्ट जींस पहनना पसंद है। जो हमारी पीठ की मसल्स को प्रैस और हिप बोन के मूवमैंट को रोकती हैं, जिससे हमारे स्पाइन और पीठ पर दबाव पड़ता है जिससे हमारी पीठ में दर्द की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
ये भी पढें- हरक के बड़बोले बयान पर पर त्रिवेंद्र का कटाक्ष गधा भी ढैंचा ढैंचा करता
tight jeans से पाचन क्रिया खराब
जब हम टाइट कपड़े पहनते हैं तो ये हमारे पेट पर चिपक जाता है, जिस की वजह से पेट पर दबाव पड़ता है। tight jeans पहनने खाना पीना भी दुश्वार हो जाता है। यही नहीं टाइट जींस पाचन क्रिया को भी असंतुलित करती है जिस से एसिडिटी व जलन, गैस आदि की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
सांस लेने में परेशानी
फिटिंग व टाइट कपड़े पहनने से सांस लेने में दिक्कत, चक्कर आना आदि समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। tight jeans पहनने से शरीर को हवा नहीं लग पाती, जिस वजह से पसीना खुजली, जलन आदि हो जाती है।
शरीर में हो जाता है दर्द
टाइट जींस थाई की नर्व्स को कंप्रेस करती है, जिस से झनझनाहट, सुन्न व जलन महसूस होता है। जिस वजह से सिरदर्द, शरीर दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। tight jeans पहनने से उठने और बैठने में परेशानी के साथ थकान ज्यादा महसूस होती है।


