खबर संसार, देहादून : 19 February से फिर बदलेगा मौसम, कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश, इन दिनों मौसम में बदलाव लगातार जारी है। तेज हवाएं की चलने की संभावना जताई जा रही है। आने वाली 19 February से तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान और हल्की बूंदाबांदी पड़ने की भी संभावना बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण एक बार फिर मौसम बदलता दिखाई दे रहा है। पर्वतीय जिंलों में 19, 20 और 21 फरवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी स्थानों में बर्फबारी हो सकती है।
ये भी पढें- Glasses साफ करते वक्त कर रहे ये गल्तियां, तो जरा संभलकर…
19 February से हल्की बारिश व बर्फबारी
मौसम विभाग के अनुसार 19 February से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की हल्की बारिश बर्फबारी हो सकती है। अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फवारी की भी संभावना बनी हुई है, जबकि 20 और 21 को पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश, बर्फवारी का क्रम जारी रह सकता है। कोहरे और ठंड को लेकर एक बार फिर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा लगने से ड्राइविंग की मुश्किल स्थिति बनेगी।
दिल्ली-एनसीआर की ‘हवा’ अगले तीन दिनों में बिगड़ेगी
बता दें कि दिल्ली में अगले तीन दिन हवा के हालात फिर से बिगड़ेगी। इस दौरान 13 से 15 फरवरी को दिल्ली में हवा की गति कम होने के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक धीरे-धीरे मध्यम के खराब श्रेणी में जाएगा। हालांकि, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता निगरानी एजेंसी सफर के मुताबिक शनिवार को हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में 191 दर्ज गई। वहीं, हवा में प्रदूषक तत्वों की परत की ऊंचाई लगभग 1.5 किमी रही।
