HomeLife StyleNew Year 2021 का स्‍वागत ऐसे करें, सालभर खुशियां मिलेंगी

New Year 2021 का स्‍वागत ऐसे करें, सालभर खुशियां मिलेंगी

हल्‍दवानी, खबर संसार। नए साल (New Year 2021) का आरंभ नए उत्साह और नई उमंग के साथ करें। वास्तु में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनकी सहायता से हम अपने जीवन को और बेहतरी की ओर ले जा सकते हैं, आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

नए साल (New Year 2021) में अपने घर या प्रतिष्ठान में ऊर्जा का संतुलन स्थापित करने का प्रयास करें। घर के मुख्य द्वार से सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही तरह की ऊर्जा का प्रवेश होता है। नववर्ष के पहले दिन घर के द्वार पर चांदी के बने स्वास्तिक को लगाएं।

इसे भी पढ़े- Collector ने नव वर्ष व कोरोना को देखते हुए दिए ये निर्देश

इस वर्ष अपने घर की उत्तर दिशा को सशक्त बनाएं। उत्तर दिशा में कुबेर देवता को स्थान प्रदान करें। इससे परिवार के सदस्यों में बुद्धि और ज्ञान का विकास होता है। नए साल के पहले दिन भगवान श्रीकृष्ण की मुरली बजाते हुए मूर्ति को घर में लाएं।

न्‍यूू ईयर (New Year 2021)के पहले दिन घर के दक्षिण पूर्व कोण में क्रिस्टल बॉल लगाएं। वास्तु के अनुसार दक्षिण पश्चिम कोण में सिक्के का पिरामिड रखने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है। नए साल के आगमन पर पुराना कैलेंडर घर में लगा हो तो इसे हटा दें। इससे उन्नति के मार्ग में बाधाएं आती हैं।

नए साल का कैलेंडर उत्तर, पश्चिम या पूर्व दीवार पर लगाए

नए साल (New Year 2021) का कैलेंडर उत्तर, पश्चिम या पूर्व दीवार पर लगाना शुभ माना जाता है। घर के दरवाजे पर विंड चाइम लगाएं। लाफिंग बुद्धा को शुभ माना गया है। घर में धातु से बना कछुआ रखें। अपने पर्स में मां लक्ष्मी की बैठी हुई मुद्रा वाली तस्वीर रखें।

मां-पिता से या किसी बुजुर्ग से आशीर्वाद में नोट मिले तो उस पर केसर और हल्दी का तिलक लगाकर इसे हमेशा अपने पर्स में रखें। नए साल पर पहले दिन किसी से कर्ज न लें। अपने पर्स में पैसे जरूर रखें। मां अन्नपूर्णा की कृपा चाहते हैं तो नए साल के पहले दिन किसी जरूरतमंद को गेंहू का दान करें।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.