HomeNationalक्या है NOK, शहीद अंशुमान के माता-पिता क्यों कर रहे बदलाव की...

क्या है NOK, शहीद अंशुमान के माता-पिता क्यों कर रहे बदलाव की मांग?

क्या है NOK, शहीद कैप्टन अंशुमान के माता-पिता क्यों कर रहे बदलाव की मांग? जी, हां सियाचिन में पिछले साल 19 जुलाई को साथियों को बचाते हुए शहीद हुए कैप्टन अंशुमान सिंह को हाल ही में राष्ट्रपति ने कीर्ति चक्र से सम्मानित किया था। ये सम्मान शहीद अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति सिंह और उनके मां मंजू देवी ने लिया। उस समय से तस्वीर सभी को भावुक भी कर रही थी।

लेकिन, अब शहीद के माता-पिता का बयान आया है, जिसमें उन्होंने अपने दुख को व्यक्त किया है। बयान सामने आने के बाद कैप्टन अंशुमान सिंह का परिवार सुर्खियों में आ गया है। अंशुमान सिंह के माता-पिता अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि मेरा बेटा शहीद हो गया और सब कुछ बहू लेकर चली गई।

इसके साथ ही कैप्टन अंशुमान सिंह के माता-पिता ने भारतीय सेना की ‘नेक्स्ट ऑफ किंस’ (एनओके) नीति में संशोधन की मांग की। उन्होंने कहा कि NOK के लिए निर्धारित मानदंड सही नहीं है। मैंने इस बारे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी बात की है।

अंशुमान की पत्नी अब हमारे साथ नहीं रहती, शादी को अभी पांच महीने ही हुए थे और कोई बच्चा नहीं है। इसलिए हम चाहते हैं कि NOK की परिभाषा तय हो। यह तय होना चाहिए कि यदि शहीद की पत्नी परिवार में रहती है तो किस पर कितनी निर्भरता है। कैप्टन सिंह की मां ने कहा कि वे चाहती हैं कि सरकार एनओके नियमों पर फिर से विचार करे ताकि अन्य माता-पिता को परेशानी न उठानी पड़े।

क्या है NOK के नियम

“निकटतम रिश्तेदार” शब्द का तात्पर्य किसी व्यक्ति के जीवनसाथी, निकटतम रिश्तेदार, परिवार के सदस्य या कानूनी अभिभावक से है। जब कोई व्यक्ति सेना में भर्ती होता है तो उसके माता-पिता या अभिभावकों को एनओके के रूप में सूचीबद्ध किया जाता है। सेना के नियमों के अनुसार, जब किसी कैडेट या अधिकारी की शादी होती है, तो उनके माता-पिता के बजाय उनके जीवनसाथी का नाम उनके निकटतम रिश्तेदार के रूप में सूचीबद्ध किया जाता है। नियम कहते हैं कि अगर सेवा के दौरान किसी व्यक्ति को कुछ हो जाता है तो अनुग्रह राशि NOK को दी जाती है।

सेना में कार्यरत एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जब कोई व्यक्ति सेना में भर्ती होता है तो उस प्रक्रिया के दौरान उससे एक वसीयत भी भरने को कहा जाता है. इसमें शामिल होने वाले अधिकांश नए लोग युवा और अविवाहित हैं। ऐसी स्थिति में, उनके अभिभावक आमतौर पर नामांकित व्यक्ति होते हैं। सेना में ‘पार्ट 2’ नाम का एक दस्तावेज होता है, जिसमें सैनिक को अपनी निजी जानकारी बतानी होती है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.