HomeUttarakhand...जब हरीश रावत ने बच्चे को गोद में लेकर किया Election Campaign

…जब हरीश रावत ने बच्चे को गोद में लेकर किया Election Campaign

खबर संसार, लालकुआं : …जब हरीश रावत ने बच्चे को गोद में लेकर किया Election Campaign, उत्तराखंड कांग्रेस का बड़ा माने जाने वाले हरीश रावत का अंदाज ही निराला है। कभी वह सड़क किनारे कढ़ी चावल खाते नजर आते हैं।, तो कभी जलेबी तलते नजर आते हैं तो कभी टिक्की को सेंकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस अंदाज ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है। इसी वजह से हरीश रावत हमेशा उत्तराखंड की राजनीति में सक्रिय बने रहते हैं।

जब बच्चे को गोद में लेकर किया Election Campaign

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हमेश कुछ न कुछ ऐसा करते हैं कि वह चर्चा में आ जाते हैं। कभी जलेबी तलते हैं तो कभी टिक्की सेंककर या फिर सड़क किनारे कढ़ी चावल खाकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। अब हरीश रावत ने एक बच्चे को गोद में घुमाकर लोगों को फिर चर्चा करने पर मजबूर कर दिया है। हरीश रावत अपनी विस सीट लालकुआं में Election Campaign कर रहे थे। वर्मा कॉलोनी में एक महिला ने बच्चे को गोद में लिये थी तभी हरीश रावत ने मां की गोद से बच्चे को लिया और खुद खिलाने लगे।

ये भी पढें- …तो इस वजह से उत्तराखंड में 12 February से बंद हो जाएगा मयखाना

6 साल के इस बच्चे के परिजन भी हरीश रावत के इस प्यार दुलार से खुश नजर आए। हरीश रावत ने बताया कि उन्हें बच्चों से काफी स्नेह है। इस बच्चे को देखकर उनका वात्सल्य छलक गया। इससे पहले भी हल्द्वानी की हाट सीट पर सुमित हृदयेश के पक्ष में Election Campaign अभियान में जलेबी तलते नजर आ चुके हैं। वैसे हरदा का ये अंदाज ही उन्हें दूसरे नेताओं से अलग करता है। हरीश रावत स्थानीय उत्पादों और अपनी पार्टियों को लेकर खासे चर्चाओं में रहते हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.