खबर संसार हल्द्वानी। नुमाइश रातों-रात बंद,जी हा साय 5 बजे के बाद से झूले इत्यादि खुलने लगे! सम्भवत पीएम नरेंद्र मोदी की हल्द्वानी में 30 तारीख को विशाल रैली होनी प्रस्तावित है पहले ये रैली की तारीख 24 दिसंबर थी।
नुमाइश रातों-रात बंद आखिर क्यों ?
हालाकि आधिकारिक रूप से अभी पुलिस प्रशासन के पास पीएम मोदी के आने की पक्की सूचना नहीं आई है लेकिन सावधानी और पहले से कदम उठाने की जद्दोजहद के रूप में इसको समझा जा सकता हैं ! जी हा एमबीपीजी कॉलेज के मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली होनी है लिहाजा आज रातों-रात मैदान खाली कराया जा रहा है हालाकि सुबह तक नुमाइश के अनाउंस करता रिक्शा 25 दिसंबर तारीख को नुमाइश खत्म होनी का अनाउंस कर रहा था।
सूत्र अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली का आयोजन 30 दिसंबर को होना निश्चित किया गया है। पहले उनकी जनसभा गौलापार इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होनी थी लेकिन अब जनसभा का स्थल बदल दिया गया है। संभवत अब एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित कर सकते है ।

