HomeUncategorizedइलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट किए जाएंगे विकेटकीपर ऋषभ पंत

इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट किए जाएंगे विकेटकीपर ऋषभ पंत

भारत के स्टार बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत इन दिनों देहरादून में एक्सीडेंट के बाद इलाज करा रहे है। अब उन्हें इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक आज यानी 4 जनवरी को ही ऋषभ को एयरलिफ्ट कर मुंबई भेजा जाएगा जहां उनका आगे का इलाज हो सकेगा।

इस मामले पर दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर श्याम शर्मा ने कहा कि क्रिकेटर ऋषभ पंत को आगे के इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट किया जाएगा। मुंबई में ऋषभ पंत के लिगामेंट इंजरी का इलाज होगा। बता दें कि एक्सीडेंट के बाद से ही ऋषभ पंत का इलाज देहरादून के मैक्स अस्पताल में जारी है। ऋषभ पंत की इंजरी और रिकवरी के समय को लेकर अब तक ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है।

डीडीसीए ने पंत की स्थिति में सुधार के बाद पंत को मुंबई शिफ्ट करने का लिया फैसला

वहीं बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि पंत के सिर पर दो कट लगे है। दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है। उनकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे और पीठ में घीसने से चोट आई है। पंत का एक्सीडेंट के बाद से ही देहरादून में इलाज चल रहा है। पंत अब खतरे से बाहर है। वहीं बीसीसीआई और डीडीसीए ने पंत की स्थिति में हुई सुधार के बाद फैसला किया कि पंत को मुंबई शिफ्ट किया जाए जहां आगे उनका इलाज हो सकेगा।

आईपीएल में खेलना मुश्किल

माना जा रहा है कि ऋषभ पंत फरवरी-मार्च में होने वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं अप्रैल-मई में होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग में भी ऋषभ पंत नहीं खेल सकेंगे। आईपीएल में ऋषभ दिल्ली की टीम के कप्तान भी है। ऐसे में ये दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए मुश्किल का समय होगा।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.