खबर संसार, किच्छा: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे के साथ महिलाओं ने निकाली rally , ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के नारे के साथ शहर मे कई महिलाओ ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत नारे लगाए साथ ही हाथो मे महिलाओं की सुरक्षा गर्भवती महिलाओं के रजिस्ट्रेशन और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे स्लोगन वाले हाथों में पोस्टर लेकर समाज को जागरूक करने के के लिए शहर के मुख्य मार्गो से एक rally निकाली गई। जिसमें कई महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य मार्गों से होते हुए महिलाओं और बेटियों के लिए सही पोषण को लेकर जागरूकता रैली निकाली।
rally में दर्जनों महिलाएं रहीं शामिल
‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग उधमसिंह नगर के बैनर तले किया गया जिसमे दर्जनों की संख्या मे महिलाएं तहसील के पास एकत्र हुई और rally शहर के मुख्य मार्गो और चैराहो से होते हुए समाज को महिलाओ और बेटियों को बचाने और उनके सही पोषण को लेकर जागरूकता रैली निकाली।
ये भी पढें-भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका पूर्व मुख्यमंत्री हरीश Rawat का पुतला
इस रैली मे महिलाओ के हाथो मे एक बड़ा बैनर भी था, जिस पर ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना‘ लिखा था और जिसपर गर्भवती महिलाओ का आगनबाड़ी केंद्र पर रजिस्ट्रेशन होने पर महिलाओ को पोष्टीक आहार के लिए रुपए 5000 की आर्थिक साहयता सीधे उनके खाते मे ट्रांसफर की जाती है।
यह बात लिखी थी दरअसल रैली का मुख्य उद्देश्य भी यही था की समाज की सभी महिलाओ को इस रैली के माध्यम से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी हो सके व सभी गर्भवती महिलाये इस योजना का लाभ उठा सके।



