भारतीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने राजकोट में अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक जड़ा है। इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ बैजबॉल की हवा निकाल दी। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में जायसवाल ने तूफानी शतक जड़ा। उन्होंने भारतीय टीम को मजबूती दिलाई, क्योंकि रोहित शर्मा अपना विकेट गंवा चुके हैं।
वहीं उनका ये इस सीरीज का दूसरा शतक है। टीम इंडिया ने 51 ओवरों के बाद दो विकेट के नुकसान के साथ 196 रन बनाए। यशस्वी 103 रन बनाकर रिटायरहर्ट हुए। वे 127 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 5 छक्के लगा चुके हैं। शुभमन गिल 65 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने 322 रनों की बढ़त बना ली है। यशस्वी और शुभमन के बीच 142 रनों की साझेदारी हुई है।
यशस्वी ने इंग्लैंड को किया परेशान
भारत ने दूसरी पारी में 30 ओवरों के बाद एक विकेट के नुकसान के साथ 116 रन बना लिए हैं। यशस्वी की दमदार पारी ने इंग्लिश गेंदबाजों की हालत खराब कर दी है। वे 87 गेंदों में 66 रन बनाकर खेल रहे हैं। यशस्वी 6 चौके और 3 छक्के लगा चुके हैं। शुभमन गिल 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों के बीच 86 रनों की साझेदारी हुई है।
यशस्वी ने टॉम हार्टली के ओवर में लगातार दो छक्के जड़ दिए। उन्होंने इसके साथ ही अर्धशतक पूरा कर लिया। यशस्वी 81 गेंदों में 61 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर भी 100 रनों के पार पहुंच गया है। टीम इंडिया ने 28 ओवरों में 107 रन बनाए हैं। शुभमन गिल 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।
टीम इंडिया ने बनाई 199 रनों की बढ़त
भारत ने दूसरी पारी में 25 ओवरों के बाद 1 विकेट के नुकसान के साथ 73 रन बनाए। यशस्वी 34 रन बनाकर खेल रहे हैं. शुभमन 19 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। इन दोनों के बीच 43 रनों की साझेदारी हुई है। टीम इंडिया ने 199 रनों की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड के गेंदबाज अभी तक इस जोड़ी को आउट नहीं कर पाए हैं।
इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें