टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों अपने क्रिकेट से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनका और आरजे महवश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों बेहद करीब नजर आ रहे हैं। चहल का बर्थडे सेलिब्रेशन इस बार कुछ ज्यादा ही खास रहा।
वीडियो में दिखी खास बॉन्डिंग
वायरल वीडियो में सबसे पहले युजवेंद्र चहल, आरजे महवश को गले लगाते नजर आते हैं। इसके बाद दोनों एक साथ डांस करते दिखते हैं। माहौल देखकर साफ है कि बर्थडे के लिए खास तैयारियां की गई थीं। वीडियो में पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन की मौजूदगी भी देखी जा सकती है, जो पार्टी में शामिल थे।
इंस्टाग्राम स्टोरी ने बढ़ाई हलचल
आरजे महवश ने चहल की एक अनदेखी तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की, जिसमें वे एक रेस्टोरेंट में बैठे नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में मजाकिया लहजे में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो युजी। उम्र बढ़ना जीवन का हिस्सा है, लेकिन बाकी हिस्सा इससे भी खराब है। इसलिए शुभकामनाएं!” इस पोस्ट ने फैंस के बीच दोनों के रिश्ते को लेकर फिर से चर्चाएं शुरू कर दी हैं।
द ग्रेट इंडियन कपिल शो में भी हुआ जिक्र
हाल ही में युजवेंद्र चहल नेटफ्लिक्स के लोकप्रिय शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में ऋषभ पंत और अभिषेक शर्मा के साथ नजर आए। शो में कृष्णा अभिषेक ने लड़की बनकर चहल की खिंचाई की। जब उनसे आरजे महवश को लेकर सवाल पूछा गया तो चहल मुस्कराते हुए बोले, “अब तो पूरी इंडिया को पता है।”
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस


