HomeTech & Autoकम कीमत में जेब्रोनिक्स ने पेश किया है आईकॉनिक स्मार्ट वॉच, जाने...

कम कीमत में जेब्रोनिक्स ने पेश किया है आईकॉनिक स्मार्ट वॉच, जाने फीचर

आजकल हर कोई अपनी कलाई पर स्मार्ट वॉच पहनना चाहता है और इसी क्रम में जेब्रोनिक्स ने पेश किया है आईकॉनिक स्मार्ट वॉच। इसमें तीन बैंड ऑप्शन से यह घड़ी बेहद कूल लुक क्रिएट करती है। वहीं इसमें एलईडी स्क्रीन इसके फीचर को नेक्स्ट लेवल पर ले जाती है।

बता दें कि इसकी अमोलेड स्क्रीन कर्व्ड है। वहीं इसकी बॉडी मेटल की है तो ब्लूटूथ कॉलिंग फंक्शन के साथ इस घड़ी से आप डायरेक्ट कॉल कर सकते हैं और रिसीव भी कर सकते हैं। Zebronics के इस आईकॉनिक स्मार्ट वॉच में तीन बैंड ऑप्शन आते हैं, जिसमें ब्लू सिल्वर और ब्लैक कलर आ रहे हैं।

बहुत की कम कीमत है इस स्मार्ट वॉच की

वैसे आप सोच सकते हैं इसमें ब्लैक कलर में सिलिकॉन बैंड है तो सिल्वर कलर में मेटल बैंड शामिल है, वहीं ब्लू में लेदर का बैंड आप को दिया जाता है। इसकी कीमत भी काफी रीजनेबल है और मात्र ₹3299 में आप इसे अमेजॉन से ऑर्डर कर सकते हैं।

इस स्मार्ट वॉच में बड़ी टचस्क्रीन मौजूद है और बेहद आसानी से यह आईओएस और एंड्रॉयड फोन के साथ कनेक्ट हो जाती है। इसमें 10 वॉच फेस है और आप इनमे से 100 से ज्यादा वॉच फेस में से आप यूज कर सकते हैं। बता दें कि जेब्रोनिक्स हेल्थ फैसिलिटी सर्विसेज की निगरानी करती है। इस वॉच से ब्लड प्रेशर मॉनिटर किया जाता है, हार्ट रेट और sp02 भी इसमें शामिल है।

साथ ही इसमें कैलोरी काउंटर, डिस्टेंस किलोमीटर, सेंड ए डिक्टेटर दिए गए हैं जो किसी भी स्मार्ट वॉच वाले व्यक्ति के लिए एक बेहतरीन ट्रीट हो सकती है। वहीं इसकी मजबूती की बात करें तो यह काफी मजबूत है बल्कि काफी रिलायबल भी है। इसके दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें कॉलर आईडी, कॉल रिजेक्ट, अलार्म क्लॉक, रिमोट कंट्रोल भी आपको मिलता है।

इसे भी पढ़े-महाराष्ट्र संकट पर बड़ा फैसला, अब 5 जजों की संविधान पीठ करेगी सुनवाई

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.