HomeCrimeनेपाल के होटल में क्या हुआ? खान सर केस के फरार आरोपी...

नेपाल के होटल में क्या हुआ? खान सर केस के फरार आरोपी प्रिंस की संदिग्ध मौत

बिहार के चर्चित ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के निदेशक रौशन आनंद के भाई प्रिंस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में प्रिंस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी भी सरकारी एजेंसी या पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बताया जा रहा है कि प्रिंस, खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर हमले और फायरिंग से जुड़े मामले में नामजद आरोपी था और घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

खान ग्लोबल स्टडीज हमले के मामले में था आरोपी

गौरतलब है कि खान ग्लोबल स्टडीज के प्रबंधन से जुड़े कन्हैया ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद और उनके भाई प्रिंस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में कोचिंग संस्थान पर हमला करने और हिंसक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाए गए थे।

इस मामले में प्रिंस को नामजद आरोपी बनाया गया था। घटना के बाद से वह फरार था और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। ऐसे में नेपाल से उसकी मौत की खबर सामने आने के बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

बेऊर जेल में बंद हैं रौशन आनंद

इस पूरे मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं और फिलहाल पटना की बेऊर जेल में बंद हैं। कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद और उसके बाद हुई घटनाओं ने राज्य में काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

खान सर के खिलाफ भी दर्ज हुई थी प्राथमिकी

खान ग्लोबल स्टडीज परिसर में तोड़फोड़ और पथराव की घटना के बाद चर्चित शिक्षक फैसल खान उर्फ खान सर के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद खान सर ने अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।

हालांकि, सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उन्हें अंतरिम राहत प्रदान करते हुए रिहा कर दिया था। इस मामले ने उस समय बिहार की शिक्षा व्यवस्था और कोचिंग संस्थानों को लेकर व्यापक चर्चा छेड़ दी थी।

वायरल वीडियो के बाद सुरक्षा गार्ड हुए थे गिरफ्तार

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो के आधार पर पुलिस ने कथित गोलीबारी के आरोप में खान ग्लोबल स्टडीज के दो सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षा कर्मियों से पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर फैसल खान का नाम भी जांच के दायरे में आया था। वहीं, पटना पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया था कि कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान में पथराव और तोड़फोड़ की घटना हुई थी।

पुलिस ने रौशन आनंद समेत तीन लोगों को किया था गिरफ्तार

कोचिंग संस्थान पर हमले और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के विरोध में कई छात्रों ने पटना में कैंडल मार्च भी निकाला था।

उल्लेखनीय है कि घटना के शुरुआती दौर में खान सर ने गोली चलने की बात कही थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपने बयान से अलग रुख अपनाया था। अब प्रिंस की संदिग्ध मौत की खबर ने इस पूरे मामले को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.