खबर संसार हलद्वानी। भूकंप हल्दवानी में 2 बजकर 28 मिनट 31 सेकंड पर आया। ऑफिस के कंप्यूटर इत्यादि हिलने लगे। बताया जा रहा।है की जोशीमठ, हरिद्वार ऋषिकेश,अयोध्या,लखनऊ तक झटके महसूस किए गए। प्राप्त जानकारी भूकंप केंद्र बिंदु नेपाल था। और इसकी तीव्रता 5.8 थी।जी हा सेस्मिसिटी नेपाल के पास भूकंप आया। जिसके झटके भारत के उत्तराखंड यूपी और दिल्ली नोएडा में महसूस किया गया।
भूकंप हल्दवानी में 2 बजकर 28 मिनट 31 सेकंड पर आया
उत्तराखंड में भूकंप के तीव्र झटके आने से हड़कंप मच गया, रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5 4 मापी गई, फिलहाल लोग घरों से बाहर निकलकर खड़े हैं, अभी तक जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, यह भूकंप मंगलवार की दोपहर 2: 28 मिनट पर आया जो कि कुछ सेकेंड तक ही रहा, इसके नुकसान की सूचना नहीं है। उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में नैनीताल भी शामिल है मैं जबरदस्त झटके महसूस किए गए, यहां लालकुआं नगर में भूकंप आने के बाद लोग घरों से निकलकर सड़क पर आ खड़े हुए, तथा क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आज आए भूकंप का मुख्य केंद्र नेपाल बताया जा रहा है इससे पूर्व रविवार को भी उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे जिसका केंद्र बिंदु पिथौरागढ़ जनपद था 36 घंटे के भीतर दुबारा भूकंप के झटके आने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है नोएडा के स्कूली बच्चों ने बताया कि पड़ते हुए कुर्सी मेज हिलने लगे।














