खबर संसार नई दिल्ली : 01 अक्टूबर फिर बढ़ गए LPG gas cylinder के दाम, महीने के पहले दिन से ही महंगाई को झटका लगा है। क्योंकि सरकारी तेल कम्पनियों ने LPG gas cylinder के दाम बढ़ा दिये हैं। ये दाम सिर्फ काॅमर्शियल सिलेंडरों पर ही बढ़ाए गए हैं। तेल कम्पनियों ने आम आदमी के उपयोग में आने वाले 14.2 किग्रा. बिना सब्सिडी की रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है।
ये भी पढें- सावधान- 01 October से कटेगा इन गाड़ियों का चालान
43.5 रुपए बढ़े प्रति काॅमर्शियल LPG gas cylinder
बता दें कि अक्टूबर माह के पहले दिन से सरकारी तेल कम्पनियों ने गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिये। जिससे महंगाई को तगड़ा झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 19 किग्रा कमर्शियल LPG gas cylinder के दाम में 43.5 रुपए प्रति सिलेंडर तक का इजाफा किया है। जिसके बाद दिल्ली में 19 किग्रा. कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़कर 1736.5 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है। इसके पहले काॅमर्शिलय गैस सिलेंडर के दाम 1693 रुपए थे।
बिना सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर में बदलाव नहीं
हालांकि, तेल कंपनियों ने आम आदमी को राहत देते हुए 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी की रसोई LPG gas cylinder के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। जिसकी कीमत 884.50 रुपए बरकरार है। अभी पिछले माह सितंबर में तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 25 रुपए की बढ़ोत्तरी की थी। अब दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर के दाम के 884.50 रुपए, कोलकाता में 911 रुपए, मुंबई में 884.50 रुपए और चेन्नई में 900.50 रुपए प्रति सिलेंडर है।
यहां चेक करें अपने शहर की एलपीजी गैस की कीमत
अगर आप अपने शहर की रसोई गैस सिलेंडर की कीमत जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपक सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट जाएं। जिसके बाद यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं।
