HomeUttarakhandसरकार के 100 दिन : जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी सरकार-...

सरकार के 100 दिन : जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी सरकार- मुख्यमंत्री धामी

देहरादून, खबर संसार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में सरकार के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ‘100 दिन विकास के, समर्पण और प्रयास के’ विकास पुस्तक का विमोचन किया।

जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी सरकार

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों पर जनता ने मुहर लगाई। जनता द्वारा की गई उम्मीदों, आकांक्षाओं, अपेक्षाओं पर हमारी सरकार निश्चित खरा उतरेगी। हमने कई ऐतिहासिक निर्णय एवं राज्य के विकास हेतु विभिन्न योजनाएं चलाई हैं, आने वाले समय में भी हम जनहित को प्राथमिकता देते हुए कई योजनाएं चलाएंगे।

इसे भी पढ़े-फडणवीस सात बजे लेंगे सीएम पद की शपथ, शिंदे को डिप्टी CM की कुर्सी!

उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिये सभी के सहयोग से काम किया जा रहा है। 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में एक नई कार्य संस्कृति एवं कार्य व्यवहार आया है। हम उत्तराखण्ड में भी कार्यसंस्कृति में सुधार ला रहे हैं।

2025 तक उत्तराखण्ड को देश का नम्बर एक राज्य बनायेगे

राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ विकल्प रहित संकल्प के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की अपेक्षा के अनुसार वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का नम्बर एक राज्य बनाने के लिये हम विकल्प रहित संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। हम अपने प्रत्येक संकल्प को पूरा करने के लिये प्रतिबद्ध है।

इस दौरान कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार, महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सहित अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.