खबर संसार नई दिल्ली: 27 September ‘भारत बंद’ – क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद, ये होंगे शामिल, कृषि कानूनों के खिलाफ चले रहे देशव्यापी आंदोलन के चलते कई राजनीतिक पार्टियों का समर्थन मिल रहा है, जिसके चलते संयुक्त किसान मोर्चा किसान मोर्चा ने 27 September को भारत बंद’ का एलान किया है। इस आंदोलन में कुछ जरूरी चीजों को छोड़कर सब कुछ बंद करने का एलान किया गय हेै।
ये पार्टियां रहेगी शामिल
इस देशव्यापी आंदोलन में कई राजनीतिक पाटियां भी शामिल हो रही हैं। जिसमें बहुजन समाज पाटी, तेलगू देशम पार्टी, आम आदमी पार्टी व वाईएसआर वामपंथी दलों समेत कई पार्टियों ने इस आंदोलन में शामिल होने का निर्णय लिया है। जिसके चलते 27 September को संयुक्त किसान मोर्चा ने ‘भारत बंद’ का एलान किया है।
केवल आपातकालीन सेवाओं को अनुमति
इस आंदोलन में सार्वजनिक और निजी वाहनों को अनुमति नहीं मिलेगी। और किसी भी सार्वजनिक समारोह की अनुमति भी नहीं होगी। केवल बंद के दौरान एंबुलेंस और दमकल सेवाओं सहित केवल आपातकालीन सेवाओं को ही अनुमति होगी। सरकारी कार्यालयों, बाजारों, दुकानों, कारखानों, स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसाना मोर्चा का कहना है कि बीते 9 माह से ज्यादा का समय हो चुका है। लेकिन सरकार विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त नहीं करने पर अडिग रही है।
27 September बंद आम आदमी पार्टी भी शामिल
आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हमेशा ‘काले कानूनों’ के खिलाफ किसानों के साथ खड़े रहे हैं। राघव चड्डा ने ट्वीट किया, ‘आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल हमेशा इन काले कानूनों के खिलाफ किसानों के साथ खड़े रहे हैं. आम आदमी पार्टी, संयुक्त किसान मोर्चा के 27 September के भारत बंद के आह्वान का पुरजोर समर्थन करती है।’
कांग्रेस ने बंद का समर्थन किया
कांग्रेस ने केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए ‘भारत बंद’ को समर्थन देने की घोषणा की. साथ ही प्रदर्शन कर रहे किसानों से वार्ता बहाल करने की मांग उठाई। कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके सभी कार्यकर्ता किसान संगठनों व किसानों द्वारा 27 सितंबर को बुलाए गए शांतिपूर्ण भारत बंद का समर्थन करेंगे।