spot_img
spot_img
HomeNationalउत्तर प्रदेश चुनावी मोड़ में 341 किलोमीटर एक्सप्रेस वे शुभारंभ!

उत्तर प्रदेश चुनावी मोड़ में 341 किलोमीटर एक्सप्रेस वे शुभारंभ!

खबर संसार लखनऊ। उत्तर प्रदेश चुनावी मोड़ में 341 किलोमीटर एक्सप्रेस वे शुभारंभ! जी हा कल इस विशाल पूर्वांचल एक्सप्रेस वे जनता के लिए तैयार हो गया है। उत्तर प्रदेश को चौथा एक्सप्रेस वे है पूर्वांचल एक्सप्रेस वे। यूपी के 9 जिलों से होकर गुजरेगा। जिसमे लखनऊ,बारबंकी,फैजाबाद,अंबेडकरनगर,अमेठी, सुल्तानपुर,आजमगढ़,मऊ, और गाजीपुर से होकर गुजरेगा। 731 एनएच पर।

वर्तमान में 6 लेन हाईवे को।लेकर सरकार का दावा है कि यह एक्सप्रेसवे न सिर्फ उद्योग धंधों का मार्ग प्रशस्त करेगा, बल्कि क्षेत्रीय लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार भी उपलब्ध कराएगा.साथ ही 300 किलोमीटर की यात्रा महज साढ़े तीन घंटे में पूरी की जा सकेगी. वहीं, एक्‍सप्रेस वे की कुल लंबाई 341 किमी है। यह राजधानी लखनऊ से शुरू होकर पूर्वी यूपी के गाजीपुर में खत्म होता है। यह यूपी के महत्वपूर्ण शहरों वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर और प्रयागराज को लिंक रोड के जरिए आपस में जोड़ेगा.

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे में 22 फ्लाईओवर बने है। इस राजमार्ग का उद्देश्य दुर्घटनाओं को कम करने के साथ-साथ ईंधन व समय की बचत के साथ-साथ प्रदूषण स्तर पर नियंत्रण करना भी है. एक्सप्रेसवे में 22 फ्लाईओवर, सात रेलवे ओवर ब्रिज, सात बड़े और 114 छोटे पुल, 6 टोल प्लाजा और 45 वाहन अंडरपास होंगे.

इसके अलावा पूर्वांचल एक्‍सप्रेस वे की लागत लगभग 22,494 करोड़ रुपए है, जिसमें 6 लेन का यह एक्सप्रेस वे 8 लेन तक बढ़ाया जा सकता है. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को वाराणसी-आजमगढ़ हाईवे से अलग लिंक रोड के जरिए जुड़ेगा. गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे गोरखपुर जिले के जैतपुर गांव को आजमगढ़ जिले के सलारपुर गांव में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़े रखेगा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.