Friday, April 10, 2026
HomeAdministrativeबिहार में 42 विधायकों को नोटिस, हाईकोर्ट के आदेश से सियासत हुईं...

बिहार में 42 विधायकों को नोटिस, हाईकोर्ट के आदेश से सियासत हुईं गरम

बिहार के पक्ष और विपक्ष के 42 विधायकों को पटना हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इन विधायकों के खिलाफ नोटिस जारी होने से राजनीतिक गलियारें में हड़कम्प मच गया है। इन विधायकों पर चुनाव के दौरान चुनावी हलफनामों में गलत जानकारी व वोट चोरी के आरोप लगाए गए है।

बता दें यह कार्रवाई संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हारने वाले उम्मीदवारों ने जीते हुए विधायकों के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. उसी पर आज सुनवाई हुई है। याचिकाओं पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सभी संबंधित विधायकों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिए हैं।

इन बड़े नेताओं को जारी हुआ नोटिस

इस मामले में जिन नेताओं को नोटिस जारी हुआ है उनमें वित्त और ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव (जेडीयू), बीजेपी विधायक जिवेश मिश्रा, जेडीयू विधायक चेतन आनंद, गोह से आरजेडी के विधायक अमेंद्र प्रसाद समेत अन्य पक्ष-विपक्ष के विधायक शामिल हैं। आने वाले दिनों में अब इस मामले में आगे की सुनवाई होगी। अगली सुनवाई में अदालत संबंधित पक्षों के जवाब और साक्ष्यों के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय करेगी।


कोर्ट ने इसलिए जारी किया नेताओं को नोटिस

  • चुनावी हलफनामे में कथित गलत या अधूरी जानकारी
  • संपत्ति के विवरण में विसंगति का आरोप
  • आपराधिक मामलों की जानकारी छुपाने की शिकायत
  • शैक्षणिक योग्यता पर सवाल
  • चुनाव खर्च के सही ब्योरे पर विवाद
  • जनप्रतिनिधित्व कानून के संभावित उल्लंघन का मुद्दा
  • पराजित उम्मीदवारों द्वारा दायर चुनाव याचिका
  • मतदाताओं को गुमराह करने का आरोप
  • चुनावी पारदर्शिता पर सवाल
  • पटना हाईकोर्ट द्वारा प्रारंभिक सुनवाई में मामला प्रथम दृष्टया गंभीर पाया जाना

इसे भी पढे: देहरादून में फिर से एक बड़ा हादसा होने से टला, लड़की को आई करछी से चोट

हमारे फेबुकपेज से जुडने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.