HomeInternationalउत्तरी अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप, 5 की मौत, 143 घायल

उत्तरी अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप, 5 की मौत, 143 घायल

रविवार देर रात उत्तरी अफगानिस्तान में एक बार फिर धरती जोर से हिली। 6.3 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने तबाही मचा दी, जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 143 लोग घायल हुए। देश के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है।


भूकंप का केंद्र खुल्म के पास, 28 किमी की गहराई में

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र खुल्म से 22 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में था और इसकी गहराई 28 किलोमीटर थी। यह झटका स्थानीय समयानुसार रविवार रात 12:59 बजे महसूस किया गया।


समांगन प्रांत में सबसे ज्यादा नुकसान

अफगानिस्तान की आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता यूसुफ हम्माद ने बताया कि सभी मृतक और घायल समांगन प्रांत से हैं। अधिकतर लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।


पिछले साल भी आया था घातक भूकंप

अफगानिस्तान में भूकंप की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। 31 अगस्त 2025 को पूर्वी अफगानिस्तान में पाकिस्तान सीमा के पास 6.0 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 2,200 से अधिक लोगों की जान गई थी। वहीं, 7 अक्टूबर 2023 को आए 6.3 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 4,000 लोग मारे गए थे।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.