नई दिल्ली, खबर संसार। अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने डग मामले में दो भारतीय और दो ब्रिटिश मूल के लोगों को गिरफ्तार किया है। एनसीबी की इस कार्रवाई में दिया मिर्जा (Dia Mirza) के एक्स-मैनेजर राहिला फर्नीचरवाला (Rahila Furniturewala) को भी गिरफ्तार किया गया है।
खबरों की मानें तो एनसीबी की ताजा कार्रवाई में एंजेंसी के हत्थे चढ़े इन आरोपियों का संपर्क सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajpoot) की मौत को बाद सामने आए ड्रग्स केस से भी है। गिरफ्तार हुए 4 आरोपियों में से एक अदाकारा दिया मिर्जा (Dia Mirza) का पूर्व मैनेजर राहिला फर्नीचरवाला (Rahila Furniturewala) है, वहीं एक उसकी बहन शाइस्ता है. इनके पास से गांजा भी बरामद किया गया है।
पढ़ें चर्चित खबरें
NCB ने जारी किया बयान
एनसीबी (NCB) ने अपने बयान में कहा है, ‘एनसीबी (NCB) को मिली जानकारी के बाद की गई कार्रवाई में बांद्रा वेस्ट से गांजा बरामद किया गया है. इस कार्रवाई में, जसवंत हाइट्स खार पश्चिम में रहने वाले करण सजनी (ब्रिटिश नागिरक) के पास से बड़ी मात्रा में गांजे की छड़ें बरामद की गई हैं।
इसे भी पढ़े- Signal पर कर रहें स्विच? तो जाने ये टिप्स और ट्रिक्स
पढ़ें चर्चित खबरें
इसके बाद करण सजनी से हुई पूछताछ के बाद राहिला फर्नीचरवाला (Rahila Furniturewala) के बारे में पता चला। राहिला के पास से भी गांजा बरामद किया गया, जोकि मुंबई की जोनल यूनिट सीआर 16/2020 में भी संदिग्ध है. राहिला फर्नीचरवाला की बहन शाइस्ता फर्नीचरवाला है को भी गिरफ्तार किया है. जब्त की गई कुल सामग्री लगभग 200 किलोग्राम है।
कई लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
बता दें, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) एक के बाद एक कार्रवाई कर रहा है. इस ड्रग मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी अब तक की जा चुकी है। अब तक इस केस में कई बॉलीवुड स्टार्स का नाम सामने आ चुका हैं. इसी कड़ी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बॉलीवुड सेलेब्स के गैजेट्स की जांच शुरू की है। मौजूदा वक्त की बात करें तो एनसीबी के पास 85 गैजेट्स हैं। एनसीबी ने इन गैजेट्स को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब्स में भेजा है।
























