नई दिल्ली, खबर संसार। CBSE 10th की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर केंद्र सरकार ने अहम फैसला लिया है। सीबीएसई क्लास 10 के एग्जाम्स इस साल रद्द कर दिए गए हैं। जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला लिया गया है।
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बुधवार, 14 अप्रैल को शिक्षा मंत्रालय (Education Ministry) व सीबीएसई अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की बैठक हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया है। देश में कोरोना महामारी से उत्पन्न मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर केंद्र सरकार ने यह निर्णय लिया है।
पढ़ें चर्चित खबरें
कैसे बनेगा 10वीं का रिजल्ट
पहली बार ऐसा हो रहा है जब सीबीएसई ने 10वीं (CBSE 10th) की बोर्ड परीक्षा पूरी तरह रद्द कर दी है। अब सवाल है कि ऐसे में स्टूडेंट्स का रिजल्ट किस तरह तैयार किया जाएगा? पीएम मोदी की बैठक में इस पर भी चर्चा हुई।
सरकार इस नतीजे पर पहुंची है कि इसके लिए सीबीएसई मापदंड निर्धारित करेगी। उसी के आधार पर इस साल सीबीएसई 10वीं (CBSE 10th) के सभी स्टूडेंट्स का रिजल्ट बनेगा।
पढ़ें चर्चित खबरें
बोर्ड द्वारा तय क्राइटीरिया से बने रिजल्ट से अगर कोई स्टूडेंट संतुष्ट नहीं होता है, तो उसे फिर से परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। परिस्थितियां सामान्य होने के बाद सीबीएसई उस परीक्षा का आयोजन करेगा।
कब होगी 12वीं की परीक्षा, CBSE ने जारी किया नोटिस
पढ़ें चर्चित खबरें
सीबीएसई बोर्ड (CBSE 10th) ने भी इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया है। बोर्ड ने कहा है कि 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 04 मई से 14 जून 2021 तक होनी थीं। लेकिन इन्हें स्थगित कर दिया गया है। ये परीक्षाएं अब कब ली जाएंगी, इसका फैसला 01 जून 2021 को कोविड-19 के हालात की समीक्षा के बाद लिया जाएगा। स्टूडेंट्स को परीक्षा से कम से कम 15 दिन पहले नोटिस जारी कर सूचना दी जाएगी।
इसे भी पढ़े- hospital से चोरी हो गई कोरोना की वैक्सीन





























