खबर संसार रुद्रपुर दिलीप अरोरा । आखिर क्यों लगा रुद्रपुर की एक महिला पुलिस पर ठगी का आरोप जी हा
भाईचारा एकता मंच ने पुलिस पर पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए आगामी 27 तारीख को एसएसपी कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी है।
दरअसल मामला रुद्रपुर की एक महिला पुलिस से जुडा हुआ है।इस पर भाईचारा एकता मंच उक्त महिला पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज नहीं जाने से नराज है। जिसके खिलाफ उन्होंने
जिला अधिकारी सहित शासन प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आगामी 27 जुलाई से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। उनके द्वारा दिए गए ज्ञापन में भाईचारा एकता मंच एवं कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जनपद की पुलिस द्वारा गरीब लोगों का निरंतर उत्पीड़न किया जा रहा है वही पुलिसकर्मियों को बचाने के लिए पक्षपातपूर्ण कार्यवाही की जा रही है विगत दिनों 31 वी. वाहिनी पी.ए.सी. निवासी महिला कांस्टेबल द्वारा बाजपुर में स्थित एक मकान मलवा को वही के निवासी श्यामलाल गंगवार पुत्र स्वर्गीय श्री द्वारका प्रसाद को बेचा था। जिसके लिए 600000 लाख लेने के बाद भी पी.ए.सी.मे तैनात महिला पुलिस कर्मी मकान देने से मना करने लगी और पैसा मांगने पर पुलिस की वर्दी का रौब दिखाते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी जिस संबंध में जब पीड़ित द्वारा 31 वी. वाहिनी के अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस कर्मियों को प्रार्थना पत्र दिया गया जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देश पर पहले कोतवाली बाजपुर में और बाद में क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर द्वारा पूरे मामले की जांच कराई गई जांच में पुलिसकर्मी द्वारा धोखाधड़ी कर मकान और 600000 लाख हड़पने की बात साबित हो जाती है उसके बाद भी पुलिस द्वारा पुलिसकर्मी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है वही पीड़ित व्यक्ति को ना तो मकान मिल पा रहा है और ना ही महिला पुलिसकर्मी उसके पैसे वापस कर रही है बदले में महिला पुलिस कर्मी एवं उसका देवर कैलाश कुमार और उसका पुत्र राजकुमार निरंतर पीड़ित पक्ष को गालियां एवं जान से मारने की धमकियां दे रहा है हर बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी पुलिसकर्मी व उसके परिवार पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है क्योंकि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर पूरी तरह से पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाए हुए हैं।
इनके द्वारा अपने शिकायती पत्र मे ऐसा आरोप लगाते हुए
भाईचारा एकता मंच एवं कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों ने जिला अधिकारी पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं मंडल नैनीताल सहित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मांगे पूरी ना होने की स्थिति में आगामी 27 जुलाई से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के कार्यालय पर धरने की चेतावनी दी है।
इस पर कुर्मी महासभा के संस्थापक एवं केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार,भाईचारा एकता मंच के संचालक एवं केंद्रीय अध्यक्ष के.पी. गंगवार,जिला अध्यक्ष सुमन पंथ,महानगर अध्यक्ष शीला चौधरी,महानगर अध्यक्ष मुकेश गंगवार, बबली रस्तोगी,प्रवीण खान,तुलसी सरकार,शीतल,नीरज,गीता,शांति,लक्ष्मी रस्तोगी,प्रेमवती, रश्मि रस्तोगी,राजकुमारी गिरी,प्रेम उर्फ बबलू, पूर्व प्रधान महेश गंगवार,सर्वेश गंगवार,अखिलेश गंगवार आदि लोग मौजूद थे।



