Wednesday, April 15, 2026
HomeCrimeसम्पति के लिए बड़े भाई को फसाया झूठे मुक़दमे मैं, हाई कोर्ट...

सम्पति के लिए बड़े भाई को फसाया झूठे मुक़दमे मैं, हाई कोर्ट ने मुकदमा किया निरस्त

खबर संसार हल्द्वानी.सम्पति के लिए बड़े भाई को फसाया झूठे मुक़दमे मैं, हाई कोर्ट ने मुकदमा किया निरस्त. जी हा नीरज किरौला पुत्र गंगा सिंह किरौला ने वर्ष 2022 मैं यह कहते हुए FIR दर्ज करवाई की वह एक बेरोजगार युवक है और उसके भाई विकास किरौला द्वारा ग्राम सुर्यागाओं मैं जमीन के नाम पर धोखाधड़ी करी गई है | नीरज किरौला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने विकास किरौला के ऊपर IPC की धारा 120-B, 420 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया | उक्त भूमि नीरज किरौला द्वारा भीमसिंह सूर्य, गंगा सूर्या आदि से क्रय की गई थी, विकास किरौला इस भूमि के सौदे मैं नीरज किरौला की तरफ से मात्र गवाह उपस्थित था |

सम्पति के लिए बड़े भाई को फसाया झूठे मुक़दमे मैं, हाई कोर्ट ने मुकदमा किया निरस्त

पुलिस की इस कार्यवाही के विरुद्ध विकास किरौला ने उच्च न्यायलय की शरण ली | विकास किरौला के अनुसार अपनी शिकायत मैं अपने को बेरोजगार कहने वाले नीरज किरौला ने वर्ष 2021-22 मैं दाननामे व पावर ऑफ़ अटॉर्नी के द्वारा पुश्तैनी भूमि जिसकी बाजार मूल्य 5 करोड़ से ज्यादा है और रजिस्ट्री वैल्यू 1 करोड़ 88 लाख है बेचीं है | वह महेन्द्रा थार, XUV300, टाटा इलेक्ट्रिक जैसी महंगी गाड़ियों का मालिक है, इसके अलावा वह वर्ष 2012 से पूर्व से पैतृक सम्पति बेच कर अय्याशी कर रहा है |

 

नीरज किरौला द्वारा भूमि विक्रेता को FIR लिखने से पहले 2 नोटिस अधिवक्ता द्वारा दिए गए, उक्त नोटिस मैं नीरज द्वारा कहा गया की आप विक्रेता मेरा व मेरे भाई विकास का फ़ोन नहीं उठा रहे हो, नोटिस मैं विकास का संलिप्त होने की बात नहीं कही गई है | कोर्ट ने ये भी पाया की नीरज किरौला द्वारा भेजे गए दोनों नोटिस मैं अलग अलग धनराशि लिखी गए है, नीरज ने FIR करवाने से पहले राजश्व विभाग मैं कम पाई गई भूमि को दोबारा नापने या जांचने हेतु कोई कार्यवाही भी नहीं करी |

 

विकास किरौला ने बताया की वर्ष 2012 से वह नीरज किरौला व अपने माता पिता से अलग रहते हैं | वर्ष 2021 मैं नीरज किरौला को एक महिला को अश्लील वीडियो भेज कर परेशान करने पर जेल जाना पड़ा था | उस समय विकास ने नीरज की जमानत दी, कुछ समय तो नीरज ने अच्छा बर्ताव किया |

 

पर कुछ समय बाद धमकी दी की अगर तूने पैतृक सम्पति मैं हिस्सा माँगा तो तुझे बर्बाद कर दूंगा | इसी क्रम मैं अपनी पहुंच व पैसे के दम पर उसने ये झूठा मुकदमा दर्ज करवाया | इसके अलावा नीरज ने अपने को जान का खतरा बताते हुए विकास का शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त करवा दिया, जबकि विकास का कहना है की वर्ष 2022 से 2025 तक वो कभी एक मिनट के लिए भी नीरज किरौला से नहीं मिले, न ही कभी फ़ोन पर संपर्क हुआ |फिलहाल विकास ने उच्च न्यायलय के फैसले का बहुत आभार जताया है

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.