HomeUttarakhandधामी द्वारा करोड़ो की योजनाओं के शिलान्यास से लेकर रोड शो पर...

धामी द्वारा करोड़ो की योजनाओं के शिलान्यास से लेकर रोड शो पर विस्तृत रिपोर्ट

खबर संसार खटीमा हरीश मेहरा। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली पहली बार अपनी विधानसभा खटीमा पहुंचे सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी का नगर में जगह-जगह पर आम जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत वही मुख्यमंत्री ने 111 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का किया शिलान्यास।

खटीमा विधायक पुष्कर धामी ने 4 जुलाई को राज्य के 11 वे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद पहली बार अपनी विधानसभा खटीमा पहुँचने पर खटीमा की जनता ने सीएम धामी का भव्य स्वागत किया। खटीमा में विभिन्न स्थानों पर बने स्वागत द्वारों पर सीमान्त क्षेत्र की जनता व महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में अपने प्रदेश के सीएम पुष्कर धामी का भव्य स्वागत किया।

सीमान्त विधानसभा खटीमा के युवाओं ने खटीमा टोल प्लाजा पेहनिया से सैकड़ो की संख्या में बाइक रैली से सीएम की रोड़ शो की अगवानी कर खटीमा नगर में जुलूस निकाला। युवाओ में सीएम के आगमन पर युवाओं में भारी उल्लास देखने को मिला।वही सीएम ने खटीमा के शहीद स्मारक में पहुँच राज्य आंदोलन के शहीदो को श्रधांजलि अर्पित की साथ ही लगभग एक सौ ग्यारह करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। जिनमे प्रमुख रूप से खटीमा में प्रस्तावित नवीन बस अड्डा 8.20 करोड़ ,पुराने बस अड्डे में 10.49,करोड़ की लागत से बनने वाले प्रस्तावित कर्मशियल कॉम्प्लेक्स,चकरपुर वन चेतना मैदान में स्टेडियम सहित दर्जनों विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। वही इस दौरान शहीद स्मारक में आयोजित कार्यक्रम में खटीमा गोलीकांड में शहीद हुए 7 राज्य आन्दोलनकारियो के परिजनों व वरिष्ठ राज्य आन्दोलनकारियो को सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.