हल्द्वानी खबर संसार। तो रेलवे का अतिक्रमण वाला जिन्न फिर बाहर आ गया है। 15 दिन का नोटिस। रेलवे ने आज पटरी किनारे और रेलवे की जद में आ रहे करीब 1010 लोगो को अलग अलग जगह पर नोटिस चस्पा कर 15 दिन के भीतर अतिक्रमित जगह को खाली करने को कहा है। नही करने पर हाईकोर्ट के दिशा निर्देश पर कड़ी करवाही अमल में लाई जाएंगी। उक्त बात इज्जतनगर पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताई।
आज जब ये कार्यवाही चली तो आसपास हडकम मचा रहा । इस अवसर पर लॉ एंड ऑर्डर के लिए वनभुलपूरा थाने के एस ओ प्रमोद पाठक अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद थे। तथा रेलवे की जी आर पी के नरेश कोहली मय टीम के साथ मौजूद रहे।



