खबर संसार, नई दिल्ली: Airtel ने बंद कर दिया 49 रूपये का recharge plan, भारत की जानमानी टेलिकॉम कंपनी Airtel ने अपने उपभोक्तओं को निराश कर दिया है। कम्पनी ने अपने प्रीपेड प्लांस में बदलाव करते हुए 60 फीसद की बढोत्तरी की है। कम्पनी का अब उसका सबसे सस्ता recharge plan थोड़ा महंगा हो गया है।
Airtel कम्पनी का कहना है कि अब उसने 49 रुपये के शुरुआती प्रीपेड रिचार्ज को बंद कर दिया है। जो अब 79 रूपये के स्मार्ट रिचार्ज से शुरू होंगे। इस रिचार्ज से और ग्राहकों को डाटा भी दोगुना मिलेगा और आउटगोइंग मिनट्स भी ज्यादा मिलेंगे।
Airtel 79 रुपये का recharge plan
एयरटेल कम्पनी का कहना है कि अब बिना नेटवर्क गायब हुए अब आप आसानी से ज्यादा बातें कर सकते हैं। 49 की जगह अब 79 के recharge plan में 64 रूप्ये का टाॅकटाइम और 200 एमबी डाटा भी मिलेगा और चार गुना ज्यादा आउटगोइंग मिनट मिलेंगे। जिसकी वैधता 28 दिनों की होगी।
ये भी पढ़ें – युवती ने एडिट अश्लील वीडियो बना किया नेता जी को ब्लैकमेल का प्रयास
कम्पनी का यह फैसला इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अब ग्राहकों के खाते में ज्यादा पैसा रहेगा तो बिना चिंता किए लंबी बातें कर सकते हैं। ये बदलाव 29 जुलाई 2021 से प्रभावी हो जाएंगे।
30 रुपये अधिक महंगा ये प्लान
भारती Airtel कम्पनी का मानना है कि सबसे सस्ता recharge plan 49 रुपये की जगह अब 79 रुपये का हो गया है। ये प्लान 49 रुपये के प्लान की तुलना में 30 रुपये अधिक महंगा है, लेकिन उपयोगकर्ताओं को इस प्लान के साथ 200 एमबी डेटा और चार गुना अधिक आउटगोइंग वॉयस कॉलिंग मिनट दिए जाएंगे। 79 रुपये के प्लान में यूजर्स को कॉलिंग के लिए एक पैसा प्रति सेकंड चार्ज किया जाएगा।
