अलास्का, खबर संसार। अमेरिका (America) के अलास्का पेनिनसुला में बुधवार रात भयानक भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रेक्टर स्केल पर 8.2 बताई गई है।
ये झटके इतने तेज थे कि इनके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। झटकों के कारण भयानक तबाही की आशंका जताई गई है। फिलहाल भूकंप से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
अमेरिकी जियॉलजिकल (America) सर्वे ने रात 11:15 बजे सतह के 29 मील नीचे भूकंप महसूस किया। इसका असर केंद्र से कहीं दूर तक हुआ है। USGS के मुताबिक बाद में कम से कम दो और झटके आए हैं जिनकी तीव्रता 6.2 और 5.6 बताई गई है। पिछले सात दिन में इस इलाके के 100 मील के अंदर 3 की तीव्रता से ज्यादा का भूकंप नहीं आया है।
इसे भी पढ़े-अगर आपके मोबाइल में लगा है Vodafone Idea का सिम तो हो जाएं सावधान
इन झटकों के बाद दक्षिण अलास्का, अलास्का के पेनिनसुला और Aleutian टापू पर सुनामी की चेतावनी दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप के जमीन में ज्यादा नीचे नहीं होने की वजह से इसके कारण शायद उतना नुकसान न हो, जितना इसके कारण उठने वाली सुनामी की लहरें से। वहीं देश के पश्चिमी तट पर होने वाले नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
NWS Pacific Tsunami Warning Center ने प्रशांत महासागर के तट पर सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है। इसके अलावा गुआम और हवाई में भी सतर्क रहने को कहा गया है। लोगों से तट से दूर सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है।
