खबर संसार, देहरादून : Uttarakhand Police को 500 खूंखार अपराधियों की तलाश, एक अगस्त से कार्रवाई होने जा रही है। जिसे लिए उत्तराखंड पुलिस से टीम का गठन कर दिया है। राज्य को बने करीब दो दशक से ज्यादा का समय बीत चुका है। उत्तराखंड अब युवा हो चुका है। लेकिन अपराधियों की संख्या लगातार बढ़ी है।
लेकिन देखा जा रहा है कि इस देवभूमि में अपराधियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। Uttarakhand Police को करीब 500 वान्टेड अपराधियों की तलाश है, जो बेहद ही खतरनाक अपराधी हैं, जिनमें 100 अपराधी दूसरे राज्यों से हैं। जिन पर एक अगस्त कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
ये भी पढ़ें – Bareilly से मुंबई व बेंगलुरु का सफर सिर्फ तीन घंटे में, किराया है बेहद कम
Uttarakhand Police चलाएगी विशेष अभियान
देवभूमि जो कि एक शांतिप्रिय राज्य है। लेकिन सूबे में अपराधियों की संख्या लगातार ब़ढी है। जिसमें कई वान्टेड अपराधी भी शामिल हैं। जिनकी संख्या करीब 500 बताई जा रही है। इस मामले को लेकर एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने कहा कि पुलिस महानिदेशक के दिशा निर्देश पर एक अगस्त से तलाश व कार्रवाई शुरू की जाएगी। Uttarakhand Police एक महीने के लिए विशेष अभियान चलाएगी इसकी शुरुआत एक अगस्त से होने जा रही है।
अपराधियों पर बढ़ाई गई इनामी धनराशि
Uttarakhand Police को आज भी करीब साढ़े 500 वान्टेड अपराधियों की तलाश है। जबकि 150 अपराधियों पर इनामी धन राशि भी बढ़ा दी है। इनमें से 50 अपराधी राज्य के हैं और करीब 100 अपराधी ऐसे हैं जो दूसरे राज्यों से आकर उत्तराखंड में अपराध की घटना को अंजाम देकर फरार हो गये।
लेकिन अब उत्तराखंड पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर एक माह तक सभी अपराधियों को जो क्राइम की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके लिए पुलिस ने खास रणनीति बनाई गई है। जिसके लिए खूंखार अपराधियों के लिए गिरफ्तारी अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए का डीजीपी अशोक कुमार द्वारा सभी जनपदों और एसटीएफ को आदेश दे दिया गया है।



