HomeUncategorizedPulwama हमले में शामिल जैश का टॉप आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार...

Pulwama हमले में शामिल जैश का टॉप आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया

कश्मीर, खबर संसार। सुरक्षाबलों ने पुलवामा (Pulwama) हमले में शहीद हुए जनवानों का बदला एक तरह से ले लिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को कहा कि पुलवामा हमले में शामिल जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक टॉप पाकिस्तानी आतंकवादी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में मार गिराया गया है।

अधिकारी ने कहा कि अबू सैफुल्ला, जिसे अदनान, इस्माइल और लंबू के नाम से भी जाना जाता है और 2017 से ही घाटी में सक्रिय था, पुलवामा जिले के त्राल के हंगलमर्ग में एनकाउंटर के दौरान एक अन्य आतंकवादी के साथ मारा गया। इतना ही नहीं, वह आतंकी मसूद अजहर का भी काफी करीबी था।

14 फरवरी, 2019 को हुआ था पुलवामा हमला

एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि वह 14 फरवरी, 2019 को हुए पुलवामा (Pulwama) आतंकी हमले सहित कई अन्य आतंकी हमलों में शामिल था। आतंकी अदनान पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद संगठन में रऊफ अजहर, मौलाना मसूद अजहर और अम्मार का एक मजबूत सहयोगी था।

बताया जा रहा है कि वह वाहन से चलने वाले IED के विशेषज्ञ था, जिसका अफगानिस्तान में नियमित रूप से उपयोग किया जाता है और 2019 के पुलवामा (Pulwama) हमले में भी इसी का उपयोग किया गया था, जिसमें भारत के करीब 40 जवान शहीद हो गए थे।

इसे भी पढ़े-इस राज्‍य में Congress सरकार की क्‍यों खत्‍म नहीं हो रही मुश्किलें

अधिकारियों ने कहा कि वह तालिबान से भी जुड़ा था। वह तल्हा सैफ और उमर का करीबी रहा है, जो मारे दिए गए हैं। एक सुरक्षा डोजियर में कहा गया है कि उसने जैश संगठन को फिर से स्थापित करने और मजबूत करने की कोशिश की और अवंतीपोरा, विशेष रूप से पुलवामा (Pulwama) के काकपोरा और पंपोर क्षेत्रों का उपयोग नए आतंकवादी समूहों की भर्ती के लिए और हमलों को अंजाम देने के लिए अन्य भागों में उन्हें ले जाने के लिए एक हॉटबेड के रूप में किया।

अधिकारी ने यह भी कहा कि दूसरे आतंकवादी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों के पास से एक एम-4 राइफल, एके-47 राइफल, एक ग्लॉक पिस्टल और एक अन्य पिस्टल बरामद किया गया है।

पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों ने आज सुबह संयुक्त अभियान शुरू किया और घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें दोनों आतंकी मारे गए। सुरक्षा बलों ने इस साल जनवरी से अब तक कश्मीर में कुछ शीर्ष कमांडरों सहित कम से कम 87 आतंकवादियों को मार गिराया है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.