खबर संसार देहरादून।सर्पदंश से पीड़ित deepanshu के इलाज के लिए सीएम कोष से इतने की मदद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल में भर्ती सर्पदंश से पीड़ित दिपांशु पुत्र स्व श्री भरत सिंह के ईलाज हेतु मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 02 लाख 50 हजार रुपए की सहायता राशि
चिकित्सालय को प्रेषित करने के निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री ने जहरीले सांप के काटने से दिपांशु की हालत गंभीर होने और परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने की जानकारी मिलते ही दिपांशु के ईलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से धनराशि स्वीकृत की।

