HomeUncategorizedNifty ने पहली बार छुआ 16,000 का आंकड़ा, सेंसेक्स 53,500 के पार

Nifty ने पहली बार छुआ 16,000 का आंकड़ा, सेंसेक्स 53,500 के पार

नई दिल्ली, खबर संसार। Nifty ने पहली बार छुआ 16,000 का आंकड़ा, सेंसेक्स 53,500 के पार जी, हां एशियाई बाजारों में गिरावट के बावजूद घरेलू शेयर बाजार आज ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए।

रियल्टी, एफएमसीजी, फार्मा और आईटी शेयरों में तेजी से बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी (Nifty) नई ऊंचाई पर पहुंच गए। सेंसेक्स 500 अंक से अधिक तेजी के साथ 53,500 अंक के पार पहुंच गया जबकि निफ्टी 115 अंक की तेजी के साथ पहली बार 16,000 अंक के ऊपर चला गया। निफ्टी (Nifty) इसी साल 5 फरवरी को 15,000 के स्तर पर पहुंचा था।

इसे भी पढ़े-अगले चार माह में उत्तराखण्ड में शत प्रतिशत vaccination का लक्ष्य : मुख्यमंत्री

सेंसेक्स के शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), एशियन पेंट्स (Asian Paints), हाउसिंग डेवलपमेंट हाउसिंग कॉरपोरेशन ((HDFC), टाइटन कंपनी (Titan Company), टीसीएस (TCS), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) और बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) टॉप गेनर रहे।

दूसरी ओर बजाज ऑटो (Bajaj-Auto), टाटा स्टील (Tata Steel), एचसीएल टेक (HCL Tech), एनटीपीसी (NTPC) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयरों में गिरावट रही।

रुपया भी हुआ मजबूत

निफ्टी (Nifty) मीडिया और निफ्टी मेटल इंडेक्स को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी पर हैं। निफ्टी एफएमसीजी में 0.6 फीसदी और निफ्टी आईटी में 0.5 फीसदी तेजी आई। इस बीच कारोबारियों के सतर्क रुख के बीच भारतीय रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे चढ़कर 74.30 के स्तर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि निवेशक आगे के संकेतों के लिए शुक्रवार को आने वाले भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नीतिगत निर्णय और अमेरिका में गैर-कृषि पेरोल आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.