HomeLife Styleबदला नियम: अब traffic police नहीं रोकेगी आपकी कार

बदला नियम: अब traffic police नहीं रोकेगी आपकी कार

खबर संसार, नई दिल्ली: बदला नियम: अब traffic police नहीं रोकेगी आपकी कार। क्योंकि उससे ट्रैफिक प्रभावित होता है। अब ट्रैफिक पुलिस सिर्फ चेक नाका और यातायात की मॉनिटरिंग करेंगे और इस पर ही ज्यादा ध्यान देंगे। ट्रैफिक पुलिस गाड़ी को तभी रोकेंगे जब तक कि गाड़ी की रफ्तार पर कोई फर्क न हो।

यातायात को लेकर मुंबई के रहने वालों के लिए अच्छी खबर हैै। अब ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी रोककर परेशान नहीं कर सकेगी। और पुलिसकर्मी बिना वजह आपकी गाड़ी को नही रोक सकेंगे।

कई मौकों पर देखा जाता है कि traffic police सिर्फ संदेह के आधार पर ही गाड़ियों को रोककर उनके बूट और गाड़ी के अंदर की जांच करने लग जाते हैं। जिससे उस सड़क पर आवगमन प्रभावित हो जाता है। नागराले की ओर से ट्रैफिक डिपार्टमेंट को जारी इस सर्कुलर में सभी यातायात पुलिस को गाड़ियों की जांच करने से मना किया गया है।

ये भी पढ़े- चीन के 17 प्रांतों में फैला कोरोना का डेल्‍टा वेरिएंट, चीन ने कई शहर किए सील

सड़कों पर लगातार यातायात बढ़ रहा है। आवागमन पर निगरानी रखने सर्कुलर जारी किया गया है कि अगर मोटर चालक यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, तो उन्हें यातायात पुलिस मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोपित कर सकती है।

घर पर चालाना भेजगी traffic police

अगर आप अपने वाहन को नो पार्किंग जोन में पार्क करते हैं या फिर गलत तरीके से ड्राइव करते हैं तो अब traffic police बिना आपको रोके या बात किए सीधे आपके घर पर चालान भेज देगी जिसके बाद आपको ट्रैफिक पुलिस के ऑफिस में आकर फाइन जमा करना होगा।

दौरान कई बार लोग पुलिस कर्मियों से अभद्र व्यवहार करते हैं, तो कभी वाहन चालक रौब दिखाकर चालान नहीं काटने की धमकी देते हैं। ऐसी शिकायतें अकसर आती हैं। यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिसकर्मियों की ओर से संयुक्त नाकाबंदी के दौरान यातायात पुलिस केवल यातायात उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.