HomeUttarakhandमुख्‍य विकास अधिकारी ने जनता दरबार में दिव्‍याग को दी tricycle

मुख्‍य विकास अधिकारी ने जनता दरबार में दिव्‍याग को दी tricycle

हल्द्वानी, खबर संसार। मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी ने जनता दरबार में दिव्यांग बॉबी की मदद की। उन्होने बाबी को अपने ट्राईसाइकिल (tricycle) में चलती-फिरती दुकान खोलने हेतु सामग्री प्रदान की, जिससे वह अपना जीवन यापन कर सके। उन्होने भरोसा दिलाया कि भविष्य मे भी उसकी मदद करेंगे।

गत गुरूवार को बॉबी जनता दरबार मे आया था, उसने कहा कि वह स्वाभिमानी है वह ऋण व लोन नही लेगा तथा किसी दूसरे के उपर भी निर्भर नही रहेगा। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने उसे स्वरोजगार करने हेतु दुकान सामग्री दी तथा भविष्य मे भी प्रशासन से मदद करने का आश्वासन दिया। (tricycle)

फरियादियों ने 37 समस्यायेें एवं शिकायतें दर्ज करायी

गुरूवार को जनता दरबार में फरियादियों द्वारा प्रमुख समस्याओं में सडक, पानी, शिक्षा, बीमारी ईलाज, प्रमाण पत्र, मुआवजा, फीस माफी, शौचालय, शस्त्र लाइसेंस, रोजगार आदि से सम्बन्धित 37 समस्यायेें एवं शिकायतें दर्ज करायी। अधिकांश समस्याओ का मौेके पर निस्तारण करते हुये।

अवशेष समस्याओं को मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनसुनवाई मे पंजीकृत समस्याओं को समयावधि मेे निस्तारित करना सुनिश्चित करें, तथा कृत कार्यवाही से आवेदन कर्ता को भी अवगत करायें। उन्होने कहा कि समस्याओ की निस्तारण की मानिटरिंग भी की जायेगी। (tricycle)

इसे भी पढ़े- मंडलायुक्‍त ने एलडीए सभागार में बैठक कर विभिन्‍न works की समीक्षा की

उन्होने समस्या समाधान करने का अनुरोध किया। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता सिचाई एवं उपजिलाधिकारी को शीघ्र स्थलीय निरीक्षण कर समस्या समधान करते हुये अवगत कराने के निर्देश दिये। निवासी दुर्गापालपुर परमा निवासी तुलसी ने बताया कि कोरोना के कारण उनके पति की मृत्यु हो चुकी थी प्रार्थी के दो नाबालिक बच्चे है।

जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने जिला प्रोवेशन अधिकारी को वात्सल्य योजना के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिये। देवपुर कुरियागांव निवासी उमेश चन्द्र जोशी ने स्वतन्त्रता संग्राम आश्रित पेशन व परिचय पत्र दिलाने का अनुरोध किया जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये। (tricycle)

पान सिह मेवाडी निवासी देवपुर सनवाल चोरगलिया ने अवगत करना कि चोरगलिया के खौलाबाजार मे दस आवासीय पटटे ग्रामीणों हेतु स्वीकृत हो चुके है। जबकि पटटे पटटाधारको को अभी तक आवंटित नही हुये है। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने उपजिलाधिकारी हल्द्वानी को जांच कर स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। जनता सुनवाई में सिटी मजिस्टेट ऋचा सिह आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.