नई दिल्ली, खबर संसार। आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) मोदी सरकार ने देश के बड़े गरीब परिवार को मुफ्त (free card) और बेहतर इलाज की सुविधा प्रदान करने के लिए आयुष्मान भारत योजना (प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना -PMJAY) की शुरुआत की है।
यह योजना देश की उस गरीब जनता के लिए है जिसकी पहुंच महंगी स्वास्थ्य सेवाओं तक नहीं है। इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को बड़े अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है। इस योजना की सबसे खास बात है कि इसमें इलाज का खर्च हेल्थ इंश्योरेंस लेने वाले व्यक्ति को नहीं देना होगा।
जानें क्या है योजना?
आयुष्मान योजना के तहत हर परिवार को इलाज के लिए साल में 5 लाख रुपए फ्री में (free card) दिए जाते हैं। इस अभियान के तहत आपके घर जाकर डिटेल ली जाएगी और फिर कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। यह कार्ड पीवीसी के तौर पर मिलेगा। खास बात यह है कि इसमें आपसे कोई पैसा नही लिया जाएगा।
इस अभियान का मसकद है कि आयुष्मान भारत स्कीम के तहत आने वाले लोगों के पक्के कार्ड बन सके जिससे कि बीमारी के वक्त उनका अस्पताल में इलाज हो सके। इलाज में लगे उन्हें इंश्योरेंस के पैसे मिल सकें।
आयुष्मान भारत योजना में कैसे जोड़े अपना नाम?- आयुष्मान भारत योजना में पूरे परिवार का नाम शामिल करवाने के लिए आपको अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाकर सीएमओ से संपर्क करना होगा।
कैसे बनवाएं कार्ड-जो भी नागरिक इस योजना का पात्र है, उसे आयुष्मान कार्ड (free card) दिया जाता है। अगर किसी पात्र व्यक्ति का यह कार्ड नहीं बना है तो वह अस्पताल में भर्ती होने के समय अस्पताल में मौजूद प्रधानमंत्री आरोग्य मित्र से मिलकर अपना कार्ड बनवा सकता है।
कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड
सबसे पहले आयुष्मान भारत की क्लाउड वेबसाइट pmjay.csccloud.in पर विजिट करें। वेबसाइट में विजिट करने के बाद आपको होम पेज पर लॉगिन का ऑप्शन नजर आएगा। उस ऑप्शन पर ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर साइन इन के बटन पर क्लिक करके साइन इन कर लें। साइन करने के बाद आधार कार्ड का नंबर डालें। इसके अलावा लाभार्थियों को ई कार्ड (free card) बनवाने के लिए उन्हें कॉमन सर्विस सेंटर जाएं। वहां एक कागज पर डिटेल लिखकर दे दें। लेकिन अब घर पर ही फ्री में कार्ड मिलेगा।
