नई दिल्ली, खबर संसार। जी, हां अब कजाकिस्तान (Kazakhstan) में मिलिट्री बेस पर बड़ा़ धमाका हुआ इस धमाके में 9 कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस धमाके में 90 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए।
कजाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने बताया कि सैनिकों की मौत हुई है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिगक करीब 10 ब्लास्ट हुए हैं। रक्षा मंत्री ने बताया कि गुरुवार को आग के बवंडर उठे। यह धमाका साउथ प्रक्षेत्र के जाम्बिल में हुआ है। बताया जा रहा है कि यह आग जल्दी ही आसपास के स्टोरेज में फैल गई। यहां कई अहम सामान रखे गये थे।
Kazakhstan में 10 से ज्यादा धमाके हुए
मंत्रालय ने शुरुआत में कहा था कि 6 धमाके हुए लेकिन कुछ अन्य रिपोर्ट्स में कहा गया कि 10 से ज्यादा धमाके हुए हैं। इन धमाकों का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि आग बवंडर का रूप लेकर फैल रही है। शुरुआती जानकारी सामने आई है कि इस धमाके में 4 सैनिकों की मौत हो गई है।
Kazakhstan मंत्रालय ने बताया है कि कुल 9 लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि धमाके में घायल 90 लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें से 6 की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि इस धमाके में मिलिट्री और राहत और बचाव कर्मियों को ही नुकसान पहुंचा है।
इसे भी पढ़े-41st birthday : Shibani ने खास जगह पर बनवाया बॉयफ्रेंड के नाम का टैटू
इस धमाके के बाद स्थानीय प्रशासन ने मिलिट्री बेस के आसपास रहने वाले लोगों को वहां से हटाया है। अभी करीब 1,000 लोगों ने वहां से अस्थाई तौर पर अपना घर छोड़ दिया है। इसके अलावा रेलवे लाइन को बंद कर दिया गया है। अभी इस धमाके की वजह का पता नहीं चल सका है। (Kazakhstan)

