HomeUttarakhandIMD ने उत्तराखंड से लेकर पश्चिम बंगाल तक जारी किया ऑरेंज अलर्ट

IMD ने उत्तराखंड से लेकर पश्चिम बंगाल तक जारी किया ऑरेंज अलर्ट

देहरादून, खबर संसार। मौसम विभाग (IMD) ने देश के हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड से लेकर केरल और पश्चिम बंगाल से लेकर गुजरात के हिस्सों तक भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की तरफ से पश्चिम और दक्षिण अरब सागर में तेज रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताते हुए तटीय इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में बीते कई दिनों से भारी बारिश जारी है। वहीं केरल के कन्नूर, वायनाड, मलप्पुरम, कोट्टायम, एर्नाकुलम, पलक्कड़ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मध्य प्रदेश में बालाघाट, छिंदवाड़ा, सागर, बैतूल, विदिशा, रीवा, होशंगाबाद में गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। (IMD)

इसके साथ ही सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार के हिस्सों से लेकर महराष्ट्र और गुजरात तक बारिश संभव है। वहीं हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान से लेकर तेलंगाना और केरल तक बारिश का अलर्ट है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह और ओडिशा में भी बारिश हो सकती है।

धारचूला में फटा बादल, मची तबाही 4 dead body बरामद
बताते चले कि उत्तराखंड मे इस वर्ष पहाड़ों पर बारिश तबाही लेकर आई है। पिछले कुछ दिनों से बादल फटने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। बादल फटने से जिनमें कई लोगों की मौत भी हो जा रही है। प्रदेश में बारिश ने अपना रौद्र रूप दिखा रखा है। ताजा मामला उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला का है, जहां रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया।  (IMD)
मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार देर रात की है। लोग अपने घरों में थे। व कई लोग सो रहे थे। तभी अचानक बादल फटने से मूसलाधार बारिश हुई। देखते ही देखते कई मकान बह गए। घरों में सो रहे लोग भी मलबे से साथ बह गए। व कई लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। लोगों की चीख-पुकार गूंज उठी। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी आशीष चैहान ने बताया कि अभी तक 4 लोगों dead body बरामद कर लिए गए हैं, जिनमें और लापता लोगों की तलाश जारी है। (IMD)

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.