खबर संसार, नई दिल्ली : बिग बॉस सीजन-13 के विनर Siddharth Shukla की मौत, टीवी सीरियल के जाने-माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में ‘हार्ट अटैक’ की वजह से आज रात निधन हो गया। एक्टर के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई और लोग सकते में आ गए। जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ ने रात में सोने से पहले कुछ दवाइयों का सेवन किया था। रात को सोते समय उनको हार्ट अटैक आया जिससे उनकी मृत्य हो गई। ये नहीं पता चला पाया कि उन्होंने कौन सी दवाई ली थी। बता दें कि Siddharth Shukla ने बिग बाॅस सीजन -13 का खिताब जीता था।
Siddharth Shukla ने टीवी सीरियल्स से बनाई अपनी पहचान
12 दिसम्बर 1980 को मुंबई में जन्मे Siddharth Shukla ने माॅडल के तौर पर अपना कैरियर शुरू किया था। वह हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में भी आलिया भट्ट के साथ भी नजर आए थे। बालिका वधू टीवी सीरियल में उन्होंने शिवराज का रोल निभाकर लोकप्रियता हासिल की थी।
ये भी पढें- महिला पुलिसकर्मी के प्यार में हैवान बना युवक, बच्चो का कर दिया murder
2005 में सिद्धार्थ शुक्ला ने वल्र्ड बेस्ट मॉडल का खिताब भी जीता था। उसके बाद वह टेलीविजन के सीरियल्स में नजर आने लगे थे। सिद्धार्थ ‘ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल-3’, ‘बालिका वध’ और ‘दिल से दिल तक’ जैसे सीरियल्स से उन्होनं अपनी पहचान बनाई थी।
बालिका वधु के 3 अहम किरदार नहीं रहे
बालिका वधु के तीन किरदार में फेमस थे। आनंदी, शिव और दादीसा, ये तीनों ही अब इस दुनिया में नहीं हैं। आनंदी का किरदार निभाया था प्रत्यूषा बनर्जी ने और 2010 से वो इस शो से जुड़ीं। वो आनंदी के बचपन के बाद का किरदार निभा रही थीं। 1 अप्रैल 2016 को प्रत्यूषा की बॉडी उनके मुंबई स्थित अपार्टमेंट में फंदे से लटकी मिली थी। और अब Siddharth Shukla भी इस दुनिया को छोड़कर चले गए।



