खबर संसार, नई दिल्ली: 22-27 September के बीच होगी मोदी और बाइडन की मुलाकात, जल्द ही अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात हो सकती है, इसके लिए तैयारिया जारों पर चल रही हैं। इस मुलाकात के लिए मोदी अमेरिका दौर पर सितंबर के आखिरी सप्ताह में जा सकते हैं। इस दौरान उनकी जो बाइडेन से सीधी मुलाकात होगी। अफगानिस्तान में बदले हालत पर भी चर्चा हो सकती है।
प्रधानमंत्री मोदी 22-27 September को अमेरिका में पहुंच सकते हैं। वाशिंगटन के दौरे के बाद पीएम मोदी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के उच्च स्तरीय वार्षिक सत्र में हिस्सा लेने वाले हैं। प्रधानमंत्री मोदी 25 सितंबर को इस उच्च स्तरीय वार्षिक सत्र को संबोधित कर सकते हैं। भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य है और हाल ही में भारत की एक महीने की अध्यक्षता खत्म हुई है। तालिबान के कब्जे के बाद राजनीतिक संकट से जूझ रहा अफगानिस्तान इस बार संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में महत्वपूर्ण मुद्दा हो सकता है।
ये भी पढे़- 30 सितंबर को बंगाल में उपचुनाव, mamata बनर्जी लड़ेंगी इस विस से उपचुनाव
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के पदभार संभालने के बाद से ये पीएम नरेंद्र मोदी का पहला अमेरिकी दौरा होगा।. पीएम मोदी के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वह 22-27 September के बीच अमेरिका के दौरे पर जा सकते हैं। अफगानिस्तान में जो तेजी से बदले हैं उस पर भी एक अहम बैठक हो सकती है, और आगे की रणनीति बनाई जा सकती है।
ये यात्रा को बहुत अहम और महत्वपूर्ण
इस यात्रा को बहुत ही अहम और महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रपति बाइडेन से मुलाकात के अलावा, प्रधानमंत्री अमेरिकी प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करने की भी उम्मीद है। बताया जा रहा है कि अमेरिकी दौरे पर पीएम मोदी के एजेंडे में चीन का मुद्दा भी होगा। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच चीन पर बात कर सकते हैं. वहीं दोनों देश हिंद-प्रशांत पर महत्वाकांक्षी एजेंडे पर काम करने की कोशिश करेंगे।



