खबर संसार, कोलकाता: 30 सितंबर को बंगाल में उपचुनाव, mamata बनर्जी लड़ेंगी इस विस से उपचुनाव, चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी को राहत देते हुए 30 सितंबर को उपचुनाव कराने की घोषणा की है। साथ ही ओडिशा की पिपली सीट पर भी 30 सितंबर को उपचुनाव होंगे। जिसके बाद 03 अक्टूबर को चुनाव परिणाम आएंगे। बंगाल की भवानीपुर, शमशेरगंज और जंगीपुर में विधानसभा में 30 सितंबर को उपचुनाव होंगे।
बता दें कि mamata बनर्जी नंदीग्राम से विधानसभा चुनाव भाजपा के शुभेंदु अंधिकारी से चुनाव हार गई थीं। अब उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बने रहने के लिए ये उपचुनाव जीतना होगा। अन्यथा उनकी कुर्सी जा सकती है।
ये भी पढें- Taliban rule- अफगानिस्तान में चोरी करने पर काट दिये जाएंगे हाथ
mamata सरकार ने हाईकोर्ट की ली थी शरण
बता दें कि इससे पहले राज्य की तृणमूल mamata सरकार ने चुनाव कराने को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट की शरण ली थी। तृणमूल कांग्रेस की याचिका में हाईकोर्ट से आग्रह किया गया था कि वह चुनाव आयोग, केंद्रीय गृह मंत्रालय व राज्य चुनाव आयोग को 6 माह की तय समय सीमा में उपचुनाव कराने का आदेश दिया।
चुनाव आयोग ने 30 सितंबर को पश्चिम बंगाल के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव कराने का फैसला किया है। 30 सितंबर को पश्चिम बंगाल के समसेरगंज, जंगीपुर और पिपली (ओडिशा) में भी उपचुनाव होंगे।
भवानीपुर सीट से उप-चुनाव लड़ सकती हैं ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए विधानसभा उप-चुनाव का रास्ता खाली करते हुए राज्य की सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस नेता शोभन देव ने विधायक पद से इस्तीफा दे चुके हैं। वह भवानीपुर विधानसभा सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। ऐसे में पूरी संभावना है कि ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से ही चुनाव लड़ेंगी।



