HomeEntertainmentAkshay Kumar की मां का निधन, जूहू में अंतिम संस्कार

Akshay Kumar की मां का निधन, जूहू में अंतिम संस्कार

खबर संसार, नई मुंबई : Akshay Kumar की मां का निधन, जूहू में अंतिम संस्कार भारत के बालीवुड अभिनेता Akshay Kumar  की मां का निधन मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में हो गया। अभी कुछ दिन पहले ही अक्षय कुमार मां की तबीयत खराब होने के कारण वह लंदन से वापस मुंबई आये थे। अक्षय की मां अरुणा भाटिया का इलाज के हीरानंदानी अस्पताल, मुंबई में चल रहा था, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली। सोशल मीडिया पर सितारे और फैंस अक्षय की मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Akshay Kumar ने लिखी इमोशनल पोस्ट

Akshay Kumar  ने उनके निधन की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि वो मां उनकी ताकत थीं। इस दुनिया को अलविदा कहकर वो उनके पिता के पास चली गईं। ”मैं और मेरा परिवार इस मुश्किल दौर से गुजर रहा हैं. ओम शांति। ” बता दें कि अक्षय की मां अरुणा भाटिया लंबे समय से बीमार चल रही थीं और आईसीयू में भर्ती थीं. मुंबई के जुहू में पवनहंस श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

ये भी पढे- सावधान- dengue और वायरल फीवर से यूपी में अब तक 100 की मौत

मुंबई के जुहू में अंतिम संस्कार

Akshay Kumar  की मां अरुणा भाटिया का अंतिम संस्कार मुंबई के जुहू स्थित पवनहंस श्मशान घाट पर किया जा रहा है. जहां सेलिब्रिटीज और अक्षय के परिवार के सदस्य पहुंच रहे हैं। बता दें, अक्षय कुमार का 9 सितंबर को 54वां बर्थडे है। ऐसे में एक्टर के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.