खबर संसार, लखनऊ: बढ़ रहा dengue और वायरल फीवर का खतरा हो जाएं सावधान, इन दिनों उत्तर प्रदेश में dengue और वायरलफीवर ने कहर बरपा रखा है। 70 प्रतिशत बच्चों को बुखार की शिकायत है। ज्यादातर बाल चिकित्सालय फुल हो चुके हैं। मथुरा, अगरा व मैनपुरी में वायरलफीवर के काफी केस देखने को मिल रहे हैं। dengue के मामलों में लगतार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।
dengue और वायरल फीवर से यूपी में अब तक 100 की मौत
dengue और वायरल फीवर से अस्पतालों में मरीजों की लम्बी-लम्बी लाइनें लगी हुई है। मथुरा, आगरा व मैनपुरी में काफी संख्या में केस देखने को मिल रहे हैं। अकेले मैनपुरी में अब तक 14 लोगों की मौत, मथुरा में 12 लोगों की और फिरोजाबाद में मौत का आंकड़ा 75 पर कर गया है। अब पूरे उत्तर प्रदेश में डेंगू और वायरलफीवर से अब तक करीब 100 लोगों की मौत हो चुकी है। उसमें ज्यादातर बच्चे शामिल हैं। वायरलफीवर और डेंगू इस तरह कहर मचाया है कि लोग अपने-अपने घरों व गांव को को छोड़कर भाग रहे हैं।
ये भी पढें- SP विधायक ने मांगा यूपी विस में नमाज अदा करने के लिए अलग कक्ष
dengue and viral fever से मरने वालों की संख्या
पूरे प्रदेश में डेंगू व वायरल बुखार का कहर बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में भी इस बुखार ने दस्तक दे दी है। चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय के 90 फीसदी फेड फुल हो चुके हैं। केवल फिरोजाबाद में अब तक 75 लोगों की जान जा चुकी है। मथुरा में 17, मैनपुरी में तीन, कासगंज में दो लोग डेंगू और वायरल का शिकार हो चुके हैं। वहीं गोंडा में प्रतिदिन तीन हजार से ज्यादा मरीज संदिग्ध बुखार से पीड़ित अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। वहीं कानपुर में वायरल बुखार के कारण सात दिन में 10 लोगों की मौत हो गई।


