खबर संसार, नई दिल्ली : अब गाजियाबाद में चला योगी का bulldozer, अवैध निर्माण को लेकर योगी सरकार सख्त रूख अपना चुकी है, और लगातार इस पर प्रहार कर रही है, और भू-माफियाओं द्वारा कब्जाई गई जमीनों पर योगी सरकार प्रहार कर रही है। अब ताजा मामला गाजियाबाद से आ रहा है।
जहां योगी सरकार ने bulldozer चलवाकर अवैध जमीन खाली करवाई। बता दें कि प्रशासन व जीडीए की अलग-अलग कार्रवाई कर करोंडों की जमीन को कब्जामुक्त करवाया। और साहिबाबाद में जीडीए में अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
ये भी पढें-मात्र 50 rupees में फुल करवाइए कार की टंकी फुल
इन जगह पर चला bulldozer
उप जिलाधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में मसूरी पुलिस के सहयोग से गंग नहर पर मसूरी पुल के पास विभागीय भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए 8 से 10 खोखे, 2 ढाबे bulldozer द्वारा ढहा दिये गए। एसडीएम ने बताया कि खाली कराई गई जमीन का रकबा 12 सौ वर्ग मीटर है। जिसकी बाजार की कीमत 3 करोड़ रूपए है। उक्त जमीन को कब्जा मुक्त कराकर गंग नगर विभाग के कब्जे में कर दिया। नहर विभाग के अधिकारियों ने पहले ही अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
अखिलेश का योगी पर तंज
अखिलेश ने यूपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है कि, इनके पास बुलडोजर है। अखिलेश यही नहीं, रुके, उन्होंने लिखा कि, अभी बुलडोजर इधर चल रहा है, स्टेयरिंग घूम जाएगा तो ulldozer किधर चलेगा? अखिलेश का निशाना कई भजपा राज्यों में बदले गए मुख्यमंत्रियों की ओर था।



