खबर संसार, पंजाब: कैप्टन का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा Resignation, अगला सीएम कौन , पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज शनिवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले ही शाम 4.30 बजे अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल से मुलाकात कर उन्होने अपना Resignation सौंप दिया। बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात को लेकर कई बार बात करने की कोशिश की मगर उसका हल कुछ नहीं निकला। बीते कई महीनों से पंजाब कांग्रेस के अंदर अंर्तकलह चल रही थी।
यह भी पढे – कौन बनेगा ? पंजाब का Captain, फैसला आज, आलाकमान के ये हैं संकेत
राज्यपाल को Resignation सौंप दिया
बार-बार हो रहे ‘अपमान’ से वह काफी दिनों से परेशान चल रहे थे। जिसको लेकर नाराजगी भी जताई थी। पंजाब सीएम के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें और उनके मंत्रिपरिषद का Resignation सौंप दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उनकी नाराजगी और बढ़ गई थी। वहीं सिद्धू भी कैप्टन अमरिंदर पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते थे। कैप्टन ने कहा समय आने पर आगे का फैसला करूंगा।
सुनील जाखड़ और प्रकाश बाजवा के नाम आगे
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात करके Resignation सौंप दिया। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं, और दूसरे नंबर पर प्रकाश सिंह बाजवा का नाम चल रहा है। अब देखना ये है कि किस के सिर पर मुख्यमंत्री का ताज आता है। सूत्रों ने कहा कि पार्टी आप का मुकाबला करने के लिए चुनाव से पहले गैर सिख चेहरा पेश करना चाहती है, जो राज्य में मजबूत हो रही है।
