HomeNationalत्‍यौहारी सीजन में बढ़ सकते है गैस के दाम, subsidies भी बंद...

त्‍यौहारी सीजन में बढ़ सकते है गैस के दाम, subsidies भी बंद कर सकती है सरकार

खबर संसार। त्‍यौहारी सीजन में आम आदमी को एक और झटका लग सकता है। क्‍योंकि एक बार फ‍िर से रसोई गैस का दाम बढ़ सकता है। यही नहीं सरकार subsidies भी बंद कर सकती है। यह बातेंं हम नहीं यह रिपोर्ट कह रही है।

आप को बता दें कि एक रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले दिनों में ग्राहकों को प्रति LPG सिलेंडर 1,000 रुपए चुकाने पड़ सकते हैं। सरकार LPG सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी (subsidies) बंद कर सकती है। सरकार के एक आंतरिक मूल्यांकन में ये बात सामने आई है कि उपभोक्ता एक सिलेंडर के लिए 1,000 रुपए तक देने के लिए तैयार हैं।

LPG सिलेंडर को लेकर सरकार के दो रुख

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक LPG सिलेंडर की सब्सिडी (subsidies) को लेकर सरकार दो रुख अपना सकती है। पहला ये कि सरकार या तो अभी जैसा चल रहा है चलने दे। दूसरा कि उज्ज्वला योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर उपभोक्ताओं को ही सब्सिडी दी जाए। हालांकि, सब्सिडी देने के बारे में अभी कुछ भी साफ-साफ नहीं कहा गया है।

इसे भी पढ़े-NAC ने फिर भरी न्याय की हुँकार, कहा पेंशनर्स की बढ़ती मृत्यु पर संज्ञान ले सरकार

वित्तीय वर्ष 2020-2021 के दौरान सरकार ने 3,559 करोड़ रुपए सब्सिडी के रूप में उपभोक्ताओं को दिए थे। वित्त वर्ष 2019-2020 में यह खर्च 24,468 करोड़ रुपए का था। यानी एक साल में ही सरकार ने सब्सिडी (subsidies) में लगभग 6 गुना कटौती की है।

इस साल 190.50 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर

दिल्ली में इस साल 1 जनवरी को LPG सिलेंडर की कीमत 694 रुपए थी। अब सिलेंडर की कीमत 884.50 रुपए है। यानी कि जनवरी से अब तक 190.50 रुपए घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं।

पिछले साढ़े 7 साल में घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमत दोगुनी से ज्यादा हो गई है। 1 मार्च 2014 को 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 410.5 रुपए थी, जो अब 884.50 रुपए है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.